लखनऊ

लोकसभा वाला प्लान उपचुनाव में भी चलाएंगे अखिलेश यादव, तैयार की रणनीति

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए रणनीति बना ली है। वह इस चुनाव में PDA कार्ड खेलने वाले हैं।

less than 1 minute read
Jul 21, 2024
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उपचुनाव में पीडीए को सामने रखकर जनता के बीच जाकर फिर पार्टी को विजयी बनाना है। इसके साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इन सभी चुनावों में युवाओं की निर्णायक और महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बिना समाजवादी सरकार के युवाओं का कोई भविष्य नहीं है।

भाजपा सरकार की नीतियों से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में

अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में युवा संगठनों के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार की नीतियों से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है। उच्चशिक्षितों के लिए भी नौकरी नहीं रह गई है वे डिलीवरी ब्याय बनकर रह गए हैं। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों-नौजवानों को जागरूक करने के लिए छात्र, अभियान चलाया जाए। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय होने का भी निर्देश दिया।”

दवा-पढ़ाई मुफ्त करने पर भी सपा प्रमुख ने की बात

उन्होंने कहा, “आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए जातीय जनगणना जरूरी। सामाजिक न्याय की अवधारणा को तभी अमल में लाया जा सकेगा।” उन्होंने शिक्षा के ढांचागत सुधार के साथ दवा-पढ़ाई मुफ्त करने और उपकुलपतियों का चयन पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया।

Published on:
21 Jul 2024 10:48 am
Also Read
View All