13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में लागू होगा वर्क फ्रॉम होम? योगी कैबिनेट में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री रखने और 1 दिन पब्लिक वाहन यूज करने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंत्रिमंडल विस्तार (UP Cabinet Expansion) के बाद पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) की। इस बैठक में CM योगी ने उत्तर प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) लागू करने, ईंधन बचाने (Fuel Conservation) और सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) के साधनों का उपयोग करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

May 13, 2026

CM Yogi Adityanath cabinet meeting

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव दिए (Image: Patrika)

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार (UP Cabinet Expansion) के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को लखनऊ में पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में CM योगी ने ऊर्जा संरक्षण, वर्क फ्रॉम होम, सीमित विदेशी यात्रा करने (Foreign Trips Limit) और सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने जैसे कई विषयों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है।

कैबिनेट बैठक में CM योगी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) की हाइब्रिड कार्य व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों, IT कंपनियों और स्टार्टअप्स में लागू करने की तैयारी है।

UP सरकार द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उद्योगों और स्टार्टअप्स को वर्क-फ्रॉम-होम मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। CM का कहना है कि जहां कर्मचारियों की संख्या अधिक है, वहां संबंधित प्रतिष्ठान सप्ताह में 2 दिन रिमोट वर्क की सिफारिश करने वाली आधिकारिक सलाह जारी की जा सकती है। यह प्रस्ताव वैश्विक ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन कीमतों और आर्थिक अनिश्चितता के बीच आया है।

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक वाहन से यात्रा करें मंत्री

ईंधन बचत अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने कई अन्य निर्देश भी दिए हैं। इनमें सरकारी वाहनों के बेड़े में 50 प्रतिशत की कमी, मंत्रियों और नौकरशाहों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा, कारपूलिंग, साइकिलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन शामिल है।

CM प्रस्ताव रखा कि कैबिनेट मंत्री सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग अथवा अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इसके अलावा CM ने वाहन फ्लीट में 50 प्रतिशत तक कटौती, अगले 6 माह तक विदेश यात्राओं से परहेज तथा शासन में डिजिटल और हाइब्रिड कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

वर्चुअल बैठक करने पर जोर

कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने राज्य सचिवालय एवं निदेशालयों में 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। मेट्रो और UPSRTC बस सेवाओं का विस्तार कर सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा- शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली अधिक अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने सचिवालय एवं निदेशालयों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने, प्राकृतिक प्रकाश के अधिकतम उपयोग तथा आवश्यकता-आधारित विद्युत उपभोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

NITES ने वर्क फ्रॉम होम पर मांगी सरकार की सलाह

भारत के IT कर्मचारियों के संगठन NITES ने 11 मई को केंद्र सरकार से वर्क फ्रॉम होम पर सरकार की सलाह मांगी थी। श्रम और रोजगार मंत्रालय को पत्र लिखकर NITES ने सरकार से यह सलाह मांगी थी। कर्मचारियों के इस संगठन ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में IT और ITES क्षेत्र में जहां संभव हो, दूरस्थ कार्य को प्रोत्साहित करने की सरकारी सलाह जारी करने का अनुरोध किया था। संगठन ने तर्क दिया कि दूर स्थानों पर कार्यरत लाखों कर्मचारियों द्वारा दैनिक आवागमन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।