
तस्वीर में बाएं तरफ- प्रतीक यादव और मुलायम सिंह यादव और दाहिने तरफ- अखिलेश यादव। (फोटो- X/ANI)
दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया। सुबह-सुबह लखनऊ के अस्पताल में उन्हें मृत लाया गया।
बताया जा रहा है कि फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की वजह से ये दर्दनाक घटना हुई। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक अपनी मेहनत से बिजनेस खड़ा करने वाले शख्स थे, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रही।
दिलचस्प बात यह है कि भले ही उनके पास बड़ा कारोबार और महंगी गाड़ियां थीं, पर वह अपने सौतेले भाई अखिलेश यादव से ज्यादा अमीर नहीं थे।
अखिलेश यादव की घोषित संपत्ति इससे कहीं ज्यादा है। 2024 के चुनावी हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 40-42 करोड़ रुपये के पार बताई गई। प्रतीक ने बिजनेस से कमाई की, जबकि अखिलेश को पारिवारिक विरासत और राजनीतिक स्रोत भी मिले।
कुछ पुरानी खबरों में प्रतीक को अमीर बताया गया था, लेकिन चुनावी आंकड़ों में अखिलेश आगे रहे। प्रतीक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
अपर्णा यादव से उनका विवाह हुआ था और दो बेटियां हैं। अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रतीक मेहनत करके कुछ हासिल करना चाहते थे और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी थे।
प्रतीक यादव ने एमबीए किया था। उन्होंने लखनऊ में रियल एस्टेट और प्रीमियम जिम चलाकर अपना नाम कमाया। जानवरों की मदद के लिए एनजीओ भी चलाते थे। परिवार की राजनीतिक छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश उन्होंने की।
प्रतीक की सबसे बड़ी चर्चा उनकी कार कलेक्शन को लेकर हुई। 2017 में लखनऊ की पहली लैम्बॉर्गिनी खरीदने पर खूब हंगामा हुआ। करीब 5 करोड़ रुपये की ये कार उन्होंने बैंक लोन लेकर ली थी। लगभग 4.5 करोड़ का लोन लिया गया था।
पोर्शे, रेंज रोवर और फॉर्चूनर जैसी गाड़ियां भी उनके पास थीं। जब समाजवादी परिवार में इतनी महंगी कार पर सवाल उठे तो प्रतीक ने साफ कहा था- लोन लेकर खरीदी है, टैक्स देते हैं, कोई गलत काम नहीं किया।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2015-16 में प्रतीक ने 1.47 करोड़ रुपये की आमदनी दिखाई थी। उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने करीब 50 लाख रुपये की कमाई बताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की निजी नेट वर्थ 5.5 से 7 करोड़ रुपये के बीच थी।
चल संपत्ति 13 करोड़ से ज्यादा और अचल संपत्ति करीब 6.15 करोड़ रुपये बताई गई। लखनऊ में कमर्शियल बिल्डिंग और दो मकान उनके पास थे। पत्नी अपर्णा के साथ मिलाकर कुल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
Updated on:
13 May 2026 05:57 pm
Published on:
13 May 2026 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
सोते रह गए EPS और सीएम विजय ने कर दिया 'खेला'! 25 विधायकों की बगावत से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल

