लखनऊ

अमर सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने किया उन्हें याद, सीएम योगी व प्रियंका गांधी ने भी जताई संवेदना

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद रहे अमर सिंह (Amar Singh) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था।

less than 1 minute read
Aug 01, 2020
AKhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद रहे अमर सिंह (Amar Singh) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। आखिर में उन्हें शनिवार को अंतिम सांस ली। उनके बेहद करीबी रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अमर सिंह व पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ में लिखा है "अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि"। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

सीएम योगी ने राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। उनके परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।

Updated on:
01 Aug 2020 09:51 pm
Published on:
01 Aug 2020 07:24 pm
Also Read
View All