लखनऊ

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव कौन हैं? क्या है तलाक का मामला?

Prateek Yadav Aparna Yadav Divorce Update: जानिए अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के बारे में... जानिए मामले में अब तक का अपडेट।
less than 1 minute read
Jan 19, 2026
all about akhilesh yadav brother prateek yadav why he decide to divorce aparna yadav complete update
प्रतीक यादव क्यों ले रहे अपर्णा यादव से तलाक? फोटो सोर्स- फेसबुक (Prateek Yadav)

Prateek Yadav Aparna Yadav Divorce Update: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का निर्णय लिया है। जिसके बाद से मामला सुर्खियों में है। हालांकि बाद में उनके परिवार की ओर से सफाई दी गई कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

Lucknow News: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव तलाक के मामले में अपडेट

प्रतीक यादव के अकाउंट से लिखा गया कि वह इस वैवाहिक रिश्ते को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा यादव ने पारिवारिक संबंधों को नुकसान पहुंचाया और हमेशा अपनी प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने पर ही ध्यान केंद्रित किया।

प्रतीक यादव का कहना है कि वह इस समय गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी को उनकी हालत की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपर्णा यादव केवल अपने बारे में सोचती हैं और उन्होंने कभी उनके हालात को समझने की कोशिश नहीं की। पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए यहां तक लिखा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी स्वार्थी सोच कभी नहीं देखी और उन्हें इस शादी को लेकर गहरा अफसोस है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के बारे में

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ब्रिटेन से प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े हुए हैं।

प्रतीक यादव लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक हैं। इसके अलावा वे ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था भी संचालित करते हैं। इस संस्था के माध्यम से सड़क पर रहने वाले कुत्तों के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य किया जाता है।