लखनऊ

ठंड का कहर जारी, सभी स्कूलों में बढ़ी छुट्टियों को लेकर आया नया आदेश, बच्चों को सबसे बड़ी राहत

राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं...
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 11:16 AM IST
ठंड का कहर, सभी स्कूलों में बढ़ी छुट्टियों को लेकर आया नया आदेश, इस बार बच्चों को बड़ी राहत
सूर्य ग्रहण के साथ ठंड का कहर, सभी स्कूलों में बढ़ी छुट्टियों को लेकर आया नया आदेश, सभी बच्चों को बड़ी राहत

लखनऊ. पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का भीषण दौर जारी है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने अगले दो-तीन दिनों में तापमान और गिरने के साथ सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचेगा। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा।

ठंड का कहर

ठंड काफी बढ़ने के चलते यूपी के सीतापुर, बहराइच, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, बागपत, बुलंदशहर, वाराणसी समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। तापमान गिरने और शीतलहर को देखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों ने 26 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के निर्देश दिए हैं। जबकि सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं को स्कूलों में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। हालांकि जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहा है उन्हें बंद नहीं किया गया है। परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से होंगी।


इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

- सीतापुर जिला प्रशासन ने ठंड के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 26 और 27 दिसंबर को बंद करने की घोषणा की है और 9-12 तक क्लासेज 10 बजे से लगेंगी।

- बुलंदशहर, बागपत में भी कक्षा 8 तक के स्कूल 26 और 27 दिसंबर को बंद कर दिये गये हैं। 9-12 तक क्लासेज 10 बजे से लगेंगी।

- बरेली के डीएम नितीश कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 26 से 28 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किये हैं। कक्षा 9-12 के बच्चों के लिए समय बदला है। उनका स्कूल 10 बजे से होगा।

- कानपुर और वाराणसी के जिला प्रशासन ने भी 12 तक के स्कूल-कॉलेज को 26 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया है।

- मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा में आठवीं तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। मुरादाबाद में नवीं से बारहवीं तक के स्कूलों का समय बदलकर दस बजे से खोलने का आदेश जारी किया गया है।

- संभल में आठवीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि संभल तहसील में 12वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

- गुन्नौर व चन्दौसी तहसील क्षेत्रों में 9वीं से12वी कक्षा तक के स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है।

जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहा है उन्हें बंद रखने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से होंगी।

- इसके अलावा बुलंदशहर, सीतापुर, बागपत में भी सभी स्कूल-कॉलेज में 27 दिसंबर तक छुट्टियां कर दी गई हैं।

Updated on:
26 Dec 2019, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं