लखनऊ

अमर सिंह ने राजबब्बर पर किया जवाबी हमला, दिया ये बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष राज बब्बर पर जवाबी हमला किया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 5:33 PM IST
Amar Singh
Amar Singh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष राज बब्बर पर जवाबी हमला किया है। अमर सिंह ने कांग्रेस शासनकाल में की गई भारत-अमेरिका परमाणु डील का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर ने राज्‍यसभा सांसद व पूर्व सपा नेता अमर सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए को ‘बीमार बेचारा’ करार दिया था।

अमर सिंह ने दिया जवाब, अब हम उनके लिए बीमार हो गए..

राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया ट्विटर पर राजबब्बर पर हमला बोलते हुए लिखा मेरे मित्र राजबब्बर ने मेरे स्वास्थ्य पर टिप्पड़ी की है, जो सही हो सकती है। क्या मानसिक बीमारी के लिए कोई इलाज है? भारत-अमेरिका परमाणु डील के लिए कांग्रेस को मुझसे मदद लेने में कोई हिचक नहीं हुई, लेकिन जब पीएम मोदी ने मेरे बारे में टिप्पणी की तो मैं बीमार और पीएम मोदी बीमारू हो गए।

"एक ‘बीमार बेचारे’ को उद्योगपतियों के सामने गवाह बनाकर पेश कर दिया गया"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जब पीएम मोदी राफेल सौदे पर ‘एक्सपोज’ हो गए तो वह यह कहकर बहाना करने लगे कि वह भागीदार हैं, हालांकि उन्होंने राफेल को लेकर उठाये गये सवाल का जवाब बिल्कुल नहीं दिया। राजबब्बर ने मोदी ने उस पर का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि "पूर्व की सरकारों में उद्योगपति क्या करते थे, अमर सिंह को सब पता है"। राजबब्बर इस पर बोलें कि एक ‘बीमार बेचारे’ को उद्योगपतियों के सामने गवाह बनाकर पेश कर दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप