4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दावा हजारों करोड़ के निवेश का फिर भी युवा बेरोजगार : राजबब्बर

बोले-राफेल सौदा एचएएच से छीन कर एक निजी कंपनी को क्यों दे दिया गया?  

2 min read
Google source verification
rajbabbar

दावा हजारों करोड़ के निवेश का फिर भी युवा बेरोजगार : राजबब्बर

लखनऊ. यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। राजबब्बर ने पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर जमकर निशाना साधा। उद्दोगपतियों को लेकर पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि जब मोदी राफेल सौदे पर एक्सपोज हो गए तो वह यह कहकर नौटंकी करने लगे कि वह भागीदार हैं, हालांकि उन्होंने राफेल को लेकर उठाये गये सवाल का जवाब नहीं दिया।
बता दें कि अमर सिंह का उल्लेख करते हुए रविवार को पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पूर्व की सरकारों में उद्योगपति क्या करते थे, अमर सिंह को सब पता है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक बीमार बेचारे को उद्योगपतियों के सामने गवाह बनाकर पेश कर दिया गया।

इस दौरान राज बब्बर ने कहा कि यह सवाल अभी भी खड़ा है कि राफेल सौदा सरकारी कंपनी एचएएल से क्यों छीना गया और क्यों इसे निजी कंपनी को सौंप दिया गया। निजी कंपनी भी ऐसी जो केवल 15 दिन पहले अस्तित्व में आई हो और जिसे साइकिल कारोबार तक का अनुभव नहीं है।
लेकिन, यूपी का युवा बेरोजगार है
वही राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर बब्बर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की किसी उद्योगपति के साथ कोई तस्वीर नहीं है क्योंकि उनके उद्योगपतियों से कोई रिश्ते नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपतियों से हज़ारों करोड़ के निवेश का दावा किया जा रहा है, लेकिन यूपी का युवा बेरोजगार है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ में राज गुजारने पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम को अपने ही बिस्तर पर नींद आती है।

ये लखनऊ है, यहां ऐसी कई बार नुमाइशें लग चुकी हैं
राजबब्बर ने कहा कि यहां आपदा में हुई मौतौं पर पीएम मोदी ने कोई संवेदना प्रकट नहीं की। किसानों की मौतों पर भी वे कोई जवाब नहीं देते। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और कानून व्य़वस्था का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री प्रदेश की जनता को बरगला रहे हैं।
गठबंधन पर अहम बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता गठबन्धन चाहती है। कहा कि उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर, नुमाइश करके जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। ये लखनऊ है, यहां ऐसी कई बार नुमाइशें लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक सरकार थी तो 40 हजार करोड़ के निवेश का दावा किया गया, दूसरी सरकार में 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश का दावा किया गया। अब आप (प्रधानमंत्री) 60 हजार करोड़ रुपए का दावा करके गए हैं।

उनकी आधी ही सुविधाएं किसानों को दें
राजबब्बर ने कहा कि पहले के 90 हजार करोड़ रुपए के निवेश का हिसाब तो उत्तर प्रदेश की जनता को दे दिया जाता। ये बताया जाता कि कौन से नौजवानों को रोजगार मिलेगा? राजबब्बर ने कहा कि जितनी सुविधाएं उद्योगपतियों को दी गई हैं, उनकी आधी ही सुविधाएं किसानों को दें। उनके कर्ज माफ करें।

पत्रिका लाइव अपडेट