लखनऊ

अमित शाह ने फोन पर मनाया नाराज नृत्य गोपाल दास को, इस ट्रस्टी ने कहा – उनका ट्रस्ट में होना जरूरी

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद ट्स्र्टी की लिस्ट में नाम न होने से श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की नाराजगी खत्म होती दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2020, 4:35 PM IST
nritya Gopal das
nritya Gopal das

लखनऊ. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद ट्रस्टी की लिस्ट में नाम न होने से नाराज श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास आखिरकार मान गए हैं। नृत्य गोपाल दास से गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की और बताया जा रहा है कि यह कोशिश सफल हुई है। लिस्ट में संतों के साथ अन्याय होने की बात कहने वाले नृत्य गोपाल दास ने साधु-संतों संग होने वाली बैठक को टाल दिया है। गुरुवार दोपहर तीन बजे यह बैठक अयोध्या के मणिराम दास छावनी में होने वाली थी। ट्र्स्ट में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज संत आंदोलन भी करने वाले थे। अमित शाह के फोन आने के बाद कहा जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा और ट्रस्ट में शामिल किया जाएगा। वहीं ट्रस्टी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने इस ओर संकेत देते हुए कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास का ट्रस्ट में होना ज़रूरी है। ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत के नाम का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

शिष्य ने की पुष्टि-

नृत्य गोपाल दास के शिष्य आनंद ने इस पर कहा कि हम लोगों की बात होम मिनिस्ट्री से हो रही है। नृत्य गोपाल दास भाजपा नेताओं से मिले हैं। इससे पहले नाराज नृत्य गोपाल दास ने एक बयान में कहा है कि ट्रस्‍ट में अयोध्‍या के संतों के साथ अन्‍याय हुआ है। ट्रस्ट में शामिल लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब राम मंदिर वे लोग बनाएंगे, जिन्‍हें कुछ भी पता नहीं है।

भाजपा नेता के प्रवेश पर लगाई रोक-
ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास का नाम न होने की वजह से संतों के एक गुट की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। मणिराम दास छावनी में गुरुवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को प्रवेश से रोक दिया गया। इसके साथ ही राजनीतिक खेमे में भी हड़कंप मच गया है।

ट्रस्ट में दो स्थान संतों के लिए बाकी-

ट्रस्ट में कुल 15 सदस्यों में से नौ स्थायी जबकि छह सदस्य नामित होंगे। यहीं ट्रस्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएगा। जारी सूची में फिलहाल नौ ट्रस्टी के नाम शामिल हैं। ट्रस्ट में बाकी और कौन सदस्य शामिल होंगे इनके नाम स्थानीय संतों और प्रशासन की सहमति के बाद तय किए जाएंगे। सदस्यों का चयन उनकी योग्यताओं के आधार पर केंद्र व राज्य सरकार करेगी। वहीं ट्रस्ट दो संतों के लिए भी स्थान है। ट्रस्टी बोर्ड ऑफ के ट्रस्टी द्वारा यह नामित होंगे, जो हिंदू धर्म का होंगे। संभावित हैं कि महंत नृत्यगोपाल दास को इसमें समायोजित किया जाए। इनके अतिरिक्त चंपत राय को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

Updated on:
6 Feb 2020, 4:35 PM IST
Published on: