लखनऊ

उपचुनाव के लिए एक और प्रत्याशी हुआ घोषित, सपा के बाद इस पार्टी ने उतारा कैंडिडेट

जैसे-जैसे प्रत्याशियों का ऐलान होता जा रहा है, वैसे-वैसे उपचुनाव रोचक होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

less than 1 minute read
Sep 03, 2019
UP Vidhan Sabha
UP Vidhan Sabha

लखनऊ. जैसे-जैसे प्रत्याशियों का ऐलान होता जा रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश का उपचुनाव (Uttar Pradesh by election) रोचक होता जा रहा है। यूपी की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें से एक सीट हमीरपुर (Hamirpur) के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। वहीं 13 में 12 पर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party), 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। वहीं मंगलवार को कांग्रेस (Congress) भी एक प्रत्याशी के साथ मैदान में कूद गई है। कांग्रसे न सहारनपुर (Saharanpur) की गंगोह विधानसभा सीट (Gangoh Vidhan Sabha seat) के लिए कैंडिडेट घोषित कर दिया है। पार्टी ने नेता इमरान मसूद (Imram Masood) के भाई नोमान मसूद (Noman Masood) को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट पर सपा का यह है प्रत्याशी-

इससे पहले गंगोह विधानसभा के उपचुनाव में चौधरी इंद्रसेन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसका ऐलान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को किया था। आपको बता दे कि गंगोह सीट भाजपा के प्रदीप चौधरी (Pradeep Chaudhary) के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

प्रत्याशियों की रेस में यह शामिल-

भाजपा इन्हें बना सकती है प्रत्याशी-सूत्रों के मुताबिक, गंगोह उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनीष अरोड़ा, कीरत चौधरी, मांगेराम टरडक, महेंद्र महंगी, प्रमोद कौशिक और नक्षत्रपाल के नाम उम्‍मीदवार की रेस में है।

Published on:
03 Sept 2019 06:27 pm