लखनऊ

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों मिलेगा फ्री राशन, पहले आओ पहले पाओ

National Food Security Act-2013 कार्ड धारकों को फ्री राशन में गेहूं ,चावल और बाजरा भी बार मिलना होगा।
less than 1 minute read
Apr 13, 2023
बाजरा 21 जनपदों में बटेगा
बाजरा 21 जनपदों में बटेगा

उत्तर प्रदेश के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अप्रैल महीने के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न तथा जनवरी और मार्च में वितरणोपरान्त चयनित जनपदों में विक्रेताओं के पास अवशेष बाजरा का निःशुल्क वितरण अप्रैल में 13 से से 24 अप्रैल के मध्य किया जायेगा।


गेहूं और चावल मिलेगा

आज से लखनऊ में शुरू हो रहे खाद्य वितरण के दौरान गेहूं और चावल वितरित किया जायेगा। जबकि शासन के माध्यम से जारी आदेश के अनुसार जनवरी, मार्च में वितरणोपरान्त तथा जनपदों के माध्यम से क्लोजिंग बैलेंस लॉक किए जाने के बाद ही बाजरा वितरण के लिए चिन्हित 21 जनपदों जाएंगे।


बाजरा 21 जनपदों में बटेगा

बुलंदशहर ,जालौन, आगरा, अलीगढ़, औरैया,बरेली, बदायूं,एटा, इटावा,फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, प्रयागराज एवं सम्भल में उचित दर विक्रेताओं के स्तर पर कुल 16397.94 कुं बाजरा अवशेष है, जिसका वितरण अप्रैल में विक्रेता से सम्बद्ध कार्डधारकों को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर सुनिश्चित कराया जाना है।

Published on:
13 Apr 2023 08:31 am