
20 अप्रैल से आवेदन शुरू
डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के नियमित प्रवेश समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए एडमिशन कैलेंडर जारी किया गया, जिसके अनुसार प्रवेश की तारीख निर्धारित की गई हैं।
20 अप्रैल से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन
बीए, बीकॉम, बीकॉम एलएलबी, बी वीए, बी बीए, बीटेक, पीडीसीडी डीएड, बीपीओ आदि पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन तारीख 20 अप्रैल से 20 जून तक स्वीकार किए जायेंगे। प्रथम योग्यता सूची 7 जुलाई को जारी की जाएगी।
काउंसलिंग 11 जुलाई से 5 अगस्त तक
काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई को शुरू करके 5 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करा करा लिया जाएगा । एम ए एम . एससी, एम सी ए एम एस डब्ल्यू. एम कॉम, एम एड विशेष शिक्षा, एम बी ए , पी जी डी आर पी आदि पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन 1 जून से 15 जुलाई 2023 तक स्वीकार किए जायेंगे। प्रथम योग्यता सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी।
पहली सूची 7 जुलाई को जारी
काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई को शुरू करके 5 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। एल एल एम बी एड विशेष शिक्षा, एम वी ए, बी एस एल पी आदि पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से 20 मई तक स्वीकार किए जायेंगे। ऑनलाइन प्रवेश पत्र 25 मई को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी। प्रथम योग्यता सूची 7 जुलाई को जारी की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई को प्रारंभ करके 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। नए सत्र में प्रवेशित सभी छात्र छात्राओं की कक्षाएं 7 अगस्त से प्रारंभ को जाएगी।
बैठक में शामिल हुए सदस्य
विश्वविद्यालय की इस स्थाई प्रवेश समिति की बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ अमित कुमार राय, प्रो हिमांशु शेखर झा, प्रवेश निदेशक प्रो अश्विनी दुबे, प्रो नागेंद्र यादव, प्रो सी के दीक्षित, प्रो यशवंत वीरोदय, उपकुलसचिव अनिल मिश्रा समेत स 2023-24 के प्रवेश समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
Published on:
13 Apr 2023, 7:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.