लखनऊ

अपर्णा यादव ने असम में NRC मामले पर दिया बड़ा बयान, अखिलेश से जुदा रही राय

असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) के मामले पर राजनीति गर्म होती दिख रही है।
2 min read
Aug 04, 2018
Mulayam says he is with Akhielsh and chhoti bahu Aparna go to ShivPal
Mulayam says he is with Akhielsh and chhoti bahu Aparna go to ShivPal

लखनऊ. असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) के मामले पर राजनीति गर्म होती दिख रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू व सपा नेता अपर्णा यादव ने एक बयान दिया है जो पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से हटकर है। अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग कानूनी रूप से देश में निवास कर रहे हैं, उनसे किसी को समस्या नहीं है, लेकिन, जो लोग गलत तरीक से भारत में रह रहे हैं, उनसे तमाम समस्याएं हैं।

आपको बता दें कि NRC जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसका पुरजोर विरोध किया हैं। इम मामले में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर अपर्णा यादव ने कहा कि ममता बनर्जी को गैर कानूनी रूप से देश में रह रहे अप्रवासियों का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्हें इस मामले पर विचार करना चाहिए। यह मामला राजनीति से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

बता दें, कि यह पहली बार नहीं है जब अपर्णा यादव ने बीजेपी का समर्थन किया हो। इससे पहले भी तीन तलाक के मसले पर वो भाजपा का समर्थन कर चुकी हैं।

अखिलेश ने दिया था ये बयान-

कुछ ही दिन पहले इस मामले को लेकर सपा प्रमुख ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, "सबको स्वीकार करने की भावना, सहिष्णुता व वसुधैव कुटुम्बकम हमारी संस्कृति के मूल मूल्य हैं। इसीलिए हमें नागरिकता के विषय पर मानवीय पहलू को समझकर ही कोई निर्णय करना चाहिए, लेकिन इसमें न तो राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता होना चाहिए और न ही कोई संकीर्ण राजनीतिक सोच या तुच्छ लक्ष्य।"

मायावती ने कहा था ये-

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा धार्मिक आधार पर भेदभाव कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर दलितों और अल्पसंख्यकों को जान बूझकर परेशान करने का आरोप लगाया थ।

Published on:
04 Aug 2018 10:25 pm
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़