लखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अपर्णा यादव का पलटवार, वो खुद के चरित्र को दिखा रहे

बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा आज भी भारत में कहा जाता है बेटा हो तो राम जैसा हो। सबरी के झूठे बेर खाकर राम ने कास्ट बैरियर को तोड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2023, 2:35 PM IST
aprana.jpg
बाएं में अपर्णा यादव दाएं में स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस के बयान पर BJP नेता अपर्णा यादव ने पलटवार किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कर वो अपनी राजनीति गर्म कर रहे हैंय़ ऐसा बयान देकर वह अपने खुद के चरित्र को दिखा रहे हैं। यह उनके चरित्र का दर्पण है कि वह कितने निचले स्तर के हैं।

अपर्णा ने आगे कहा, शबरी के झूठे बेर खाकर श्रीराम ने समस्त कास्ट बैरियर को तोड़ा और झूठे बेर खाकर सतयुग में उन्होंने ने एक परम उदाहरण दिया है। राम भारत का चरित्र हैं और राम किसी एक धर्म या मजहब के नहीं हैं। आज भी भारत में कहा जाता है। बेटा हो तो राम जैसा हो। उस राम पर लिखी गई रामचरित मानस पर घटिया टिप्पणी निंदनीय है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- ये सनातन धर्म को दफना रहे

अपर्णा यादव रविवार को बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में हो रहे एक शाम सांवरिया सेठ के नाम कार्यक्रम में पहुंचीं थी। यहां उनसेे सवामी मौर्य के बयान पर सवाल किया गया।

मौर्य ने रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई- भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा, विनाश काले विपरीत बुद्धि” की कथा को चरितार्थ कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को अपने पूरे होश में रामचरितमानस को पढ़ना चाहिए और करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सनातन संस्कृति का अपमान अब सपा का रिवाज बन गया है।

Updated on:
23 Jan 2023, 2:35 PM IST
Published on: