29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- ये सनातन धर्म को दफना रहे

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बयान दिया है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 23 Jan 2023, 10:17 AM IST

dfgdzfggf.jpg

बाएं में स्वामी प्रसाद मौर्य और दाएं में धीरेंद्र शास्त्री हैं। 

समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, इस देश का दुर्भाग्य है कि धर्म के ठेकेदार धर्म को नीलाम कर रहे हैं। ये बाबा सनातन धर्म को दफन करने का काम कर रहे हैं।

मौर्य ने कहा, लंबे समय से तमाम समाज सुधारकों ने समाज सुधार के लिए काम किया है। इसके नतीजे में देश आज वैज्ञानिक रास्ते पर चला है। उस सारी मेहनत को इस तरह की दकियानूसी सोच वाले बाबा खत्म कर रहे हैं। ये लोग देश में ढोंग-ढकोसला, रूढ़िवादी परम्पराएं, अंधविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो जाना होगा जेल, रासुका के तहत हो सकती है कार्रवाई

पूर्व मंत्री मौर्य ने कहा, जब सभी दवा बाबा के पास है। फिर सरकार फालतू में मेडिकल कॉलेज, CHC और दुनिया भर के अस्पताल चला रही है। सब बाबा के यहां के जाकर दवा ले लें। इसलिए जिसका जो दायरा है वो छोड़िए। डॉक्टरों का काम उन पर छोड़िए वो अपना काम करेंगे।

ऐसे लोगों को जेल में ठूंस देना चाहिए- स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, ऐसे ढोंग फैलाने वाले बाबा के खिलाफ करवाई की जानी चाहिए। उसे प्रतिबंध कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को जेल में ठूंस देना चाहिए। जो भारतीय संविधान के भावनाओं के खिलाफ बोलता हो। देश में अंधविश्वास फैला कर लोगों को ठगने का काम करता हो। वो बाबा सनातन धर्म को दफना रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल- श्रीरामचरितमानस में सब बकवास है
स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर भी बयान दिया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, “श्रीरामचरितमानस में सब बकवास है। इसे बैन कर देना देना चाहिए। शूद्र-जाति को पढ़ने का अधिकार अंग्रेजों के जमाने में मिला। श्रीरामचरितमानस में जातिवाद घोलने का काम किया है। श्रीरामचरितमानस से विवादित अंश को तुरंत हटा देना चाहिए।”

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग