लखनऊ

इमरान मसूद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- किसी और को लाओ और चुनाव जितवाओ

Asaduddin Owaisi,: लखनऊ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसी और को लाकर चुनाव जितवाकर दिखाया जाए। ओवैसी ने मुस्लिमों के राजनीतिक अधिकारों की भी बात कही।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2026, 2:04 PM IST
Asaduddin Owaisi
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

Uttar Pradesh News: लखनऊ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इमरान मसूद को ही पार्टी से क्यों जोड़ा जा रहा है। ओवैसी ने कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति को लाकर चुनाव जितवाकर दिखाया जाए, तब पता चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिमों के राजनीतिक अधिकारों का मुद्दा उठाया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी घुटने टेकने और खुद को वोट बैंक मानने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को उनके अधिकार मिलने चाहिए।

ओवैसी ने मुस्लिम अधिकारों पर रखी बात

ओवैसी ने कहा कि देखिए, बात ऐसी है। हम कहते हैं कि हम घुटने नहीं टेकेंगे, हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं। हमें हमारे अधिकार मिलने चाहिए। हम कहते हैं कि मुसलमानों को राजनीतिक अधिकार मिलने चाहिए। इसलिए, जाहिर है, जो लोग सच्चाई को नकारते हैं और जो सही है और जो न्याय होना चाहिए, उसे नकारते हैं, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

UCC और फॉर्म 7 को लेकर सवाल

इमरान मसूद ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने फॉर्म 7 का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए। मसूद ने कहा कि उत्तराखंड में इनके द्वारा UCC लागू करने से कौन सा चमत्कार हो गया है? ये (भाजपा) लोग केवल देश को उलझाकर रखना चाहते हैं। इन्हें जो करना है इन्हें करने दीजिए हम (कांग्रेस) जब सत्ता में आएंगे तब हम सब ठीक कर देंगे उन्होंने आगे कहा ने कहा कि हमने बहुत से फॉर्म 7 यहां भी पकड़े थे। फॉर्म 7 का बहुत बड़ा खेल है। चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने देश का चुनाव आयोग पर जो भरोसा था उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है।

चुनाव आयोग पर इमरान मसूद ने साधा निशाना

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है वह देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। जो भरोसा इतने सालों के बाद पाया गया था, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उस भरोसे को तोड़ दिया है। हम आर-पार की लड़ाई करेंगे। देश में इतना कुछ चल रहा है तो लोग अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका सेंटर प्वाइंट राहुल गांधी हैं और वे ही उन्हें लीड करेंगे।

Updated on:
4 Oct 2026, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7