लखनऊ

यूपी की इन 12 सीटों पर इस महीने हो सकता है उपचुनाव

प्रदेश में विधानसभा की खाली होने वाली 12 सीटों पर नवंबर में उपचुनाव होने की उम्मीद है
less than 1 minute read
• •
Jun 02, 2019
election
gd

लखनऊ. प्रदेश में विधानसभा की खाली होने वाली 12 सीटों पर नवंबर में उपचुनाव होने की उम्मीद है। उपचुनाव के जरिये सपा-बसपा व कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों के मुकाबले अपने प्रदर्शन में सुधार करने की उम्मीद में हैं। वहीं बीजेपी यहां अपने हौसले बुलंद रखना चाहेगी।

नई लोकसभा के पहले सत्र की घोषणा हो चुकी है। 17 जून से सत्र शुरू होगा और नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसलिए सभी सीटें इस महीने खाली हो जाएंगी। इनकी रिक्तियों की घोषणा महीने के अंत में की जाएगी। इसके छह महीने बाद नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कराया जा सकता है।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश के 11 विधायक सांसद चुने गए। इसमें 8 विधायक बीजेपी और एक-एक विधायक बीएसपी व एसपी के हैं। सपा से आजम खां रामपुर से और बसपा से रितेश पाण्डेय अम्बेडकर नगर से विधायक चुने गए हैं। बीजेपी से अक्षयवर लाल गोंड बहराइच, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद, एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद, सत्यदेव पचौरी कानुपर, संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़, प्रदीप कुमार चौधरी कैराना, आरके पटेल बांदा, उपेंद्र रावत बाराबंकी व राजबीर सिंह दिलेर हाथरस से सांसद बने हैं। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहा रामपुर सदर, जलालपुर, बलहा (सुरक्षित), जैदपुर (सुरक्षित), मानिकपुर, गंगोह, प्रतापगढ़, गोविंद नगर, लखनऊ कैंट, टुडला (सुरक्षित), इगलास, हमीरपुर है।

Updated on:
02 Jun 2019 12:40 pm
Published on:
02 Jun 2019 12:31 pm
Also Read
View All
‘उनकी पोस्ट को नहीं देते महत्व’, OP राजभर के पोस्ट पर सपा का हमला, बोले भाजपा सरकार और सूचना विभाग करते हैं ट्रोल

अखिलेश यादव ने धनराज परिमल नथवानी को दिया राज्यसभा टिकट, रामगोपाल के साथ आज करेंगे नामांकन

अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?

लखनऊ में लगे कृष्ण जन्मभूमि धर्म संसद के पोस्टर, अखिलेश यादव से पूछा- क्या चुनावी रथ पहुंचेगा?

‘आखिरी वक्त तक लड़ेंगे’, मस्जिदों में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- सड़क से संसद तक उठायेंगे आवाज