लखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य ने साझा किया अटल जी का खास वीडियो, पत्रकारिता और राजनीति से जुड़े उन्होंने खोले थे बड़े राज

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक साक्षात्कार में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी कई बड़े राज खोलते दिख रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 6:00 PM IST
Keshav Atal
Keshav Atal

लखनऊ. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के पांच दिन बाद भी देश के साथ-साथ भाजपा के दिग्गज वा कार्यकर्ता इस गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सीएम योगी द्वारा गुरुवार को दिए गए 7 दिन के राजकीय शोक के आदेश प्रदेश भर में लागू है। आज मंगलवार को यूपी कैबिनेट बैठक में सीएम योगी के नेत्रत्व में सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन भी रखा। वहीं यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक साक्षात्कार में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बताया है कि अगर वह राजनीति में ना होते तो क्या करते और किन कारणों से उनका राजनीति में आना हुआ।

अटल जी ने बताया कारण-

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि उन्हें कविता लिखने का शौक है, तो अगर राजनीति में वो न आते तो वो कविताएं लिखते। खूब पढ़ाई-लिखाई करते। हो सकता है कि किसी यूनिवर्सिटी में वो टीचर बन जाते। वहीं उन्होंने राजनीति में आने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उन दिनों वे दिल्ली में पत्रकार थे।

ऐसे आए अटल जी राजनीति में-

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी तब जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट सिस्टम का विरोध करने के लिए श्रीनगर जा रहे थे और बतौर पत्रकार उस समय इसे खबर को कवर करने वाजपेयी उनके साथ गए थे। लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी को वहां गिरफ्तार कर लिया गया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अटल जी से कहा कि वे वापस जाए और लोगों को बताएं वे कश्मीर में आ गए है। इसी बीच कश्मीर में नजरबंदी की हालत में सरकारी अस्पताल में डॉ मुखर्जी की मौत हो गई।अटल इससे बहुत दुखी हुए और उन्होंने सोचा कि डॉ मुखर्जी के काम को आगे बढ़ाना चाहिए और ऐसे उनकी राजनीति की शुरूआत हुई।

निम्म देखें केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अटल जी का वीडियो-

Published on: