लखनऊ

माफिया डॉन अतीक अहमद 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में, जानिए वजह

Umesh Pal murder होली के बाद से शुरू हो जाएंगी माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी लाने की तैयारी। पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2023, 9:02 AM IST
 घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद को अगले सप्ताह अहमदाबाद में साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 मार्च से 18 मार्च के बीच अतीक लखनऊ पहुंच सकता है। अधिकारी ने बताया, "होली के तुरंत बाद हम कागजी कार्यवाही शुरू करेंगे और अदालत से आवश्यक अनुमति प्राप्त करेंगे। इसके बाद अतीक को उमेश पाल हत्या मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया जाएगा।" अतीक को उमेश पाल और दो पुलिस गार्ड की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।


सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम जल्द ही गुजरात में जेल को वारंट बी (प्रोडक्शन वारंट) के लिए आवेदन करेंगे। हम राज्य में उसके खिलाफ मामले में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं।" अतीक को जून 2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए। अतीक पर रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था।


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई
28 दिसंबर, 2018 को जायसवाल ने एफआईआर कराई थी कि उनका लखनऊ से अपहरण किया गया और एक जेल ले जाया गया। वहां अतीक और उसके गुर्गों ने उन पर हमला किया और अपना व्यवसाय उन्हें सौंपने के लिए मजबूर किया। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई।


अतीक और उसके पुत्र दोषी करार
बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने 31 दिसम्बर 2020 को मामले में आरोप पत्र दायर किया और अतीक तथा उसके पुत्र और अन्यों को दोषी करार दिया।

Published on: