
माँ ने थाने में लिखवाई कम्पलेन
बारुण बाजार क्षेत्र के गांव में सभी घरो में होली की तैयारी चल रही थी तभी अचानक एक बच्ची रोती हुई भागते हुए अपने घर की ओर रही थी। लड़की हालत देख कर गांव वाले घबरा गए। क्योकि लड़की के किसी ने रेप किया था।
चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म
रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे, गांव के युवक ने छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उस सात साल की बच्ची का रिश्ते में चाचा लगता था। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से बाहर खेतों तरफ ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद उसे छोड़ दिया था।
माँ ने थाने में लिखवाई कम्पलेन
पीड़िता बच्ची ने किसी तरीके से घर पहुंच कर अपने मां बाप और अन्य परिजनों से आपबीती बताई थी। पीड़िता की मां ने थाना कोतवाली इनायतनगर पहुंचकर, आरोपी युवक के खिलाफ लिखित कम्पलेन की। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 ए बी, 342, 504, 506 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी।
पुलिस चौकसी पकड़ा गया आरोपी
आरोपी युवक की तलाश में जुटी कोतवाली इनायतनगर पुलिस को सूचना मिली, कि मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला, आरोपी चमनगंज पेट्रोल पंप के पास खड़ा है और कहीं जाने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बिना देरी किये पेट्रोल पंप के पास खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को पहुंचाया जेल
प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह उपनिरीक्षक के पी यादव, कांस्टेबल अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां पर कानूनी कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया। उसके बाद उसे जेल भेज
Published on:
9 Mar 2023, 7:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.