लखनऊ

अतीक हत्याकांड पर वरुण गांधी का बड़ा बयान, बोले- ये देश के लिए ठीक नहीं

Atique Ahmed News: अतीक और अशरफ की हत्या पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 1:30 PM IST
varun_gandhi_and_yogi_adityanath.jpg
वरुण गांधी ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब हिंदू-मुस्लिम मजबूत होगा।

Atique Ahmed News: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को लेकर मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। इसी बीच कॉल्विन अस्पताल के बाहर तीन लोगों ने अतीक और अशरफ पर गोली चला दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों हमलावरों ने खुद को सरेंडर कर दिया।

पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की मौत पर सवाल उठने लगे। विपक्ष से लेकर कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाया है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अतीक को लेकर एक सभा कुछ ऐसा बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसी अतीक क्रिमनल की बात नहीं कर रहा: वरुण गांधी
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा, “मैं हिंदू हूं, मैं वह आदमी नहीं जो टोपी पहने और मजार पर जाए। मैं इस बात को डंके के चोट पर कह रहा हूं कि आज जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, वो देश के लिए ठीक नहीं है। देश तभी मजबूत होगा जब हिंदू-मुस्लिम मजबूत होगा।’ वरुण गांधी ने आगे कहा कि, ‘मैं किसी अतीक क्रिमनल की बात नहीं कर रहा हूं।’

तीनों आरोपियों ने किया सरेंडर
बता दें कि 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का मेडिकल कराने के लिए लेकर जाया जा रहा था तभी तीन लोगों ने मौके पाते ही अतीक और अशरफ पर गोली चला दी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले 3 आरोपी ने पुलिस को सरेंडर कर दिया था। इन आरोपियों के नाम अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर है। अरुण हत्या के एक मामले में शामिल है। इस मामले में शूटर लवलेश, अरुण और मोहित उर्फ सनी पर आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत केस दर्ज किया गया है।

माफिया बनने के लिए हत्याकांड को दिया अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया, जब से अतीक और अशरफ की पुलिस हिरासत के बारे में पता चला, हम तभी से उनकी हत्या करने की योजना बना रहे थे। इसलिए पत्रकार बनकर पहुंचे और उनकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी ने पुलिस को बताया कि कब तक छोटे-मोटे शूटर रहेंगे, बड़ा माफिया बनना है, इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया।' इस मामले में धीरे-धीरे परतें खुल रही है और पूछताछ जारी है।

Updated on:
17 Apr 2023, 1:30 PM IST
Published on: