लखनऊ

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एटीएम लूट का खुलासा

तकरीबन 40 लाख की हुई थी लूट। एसबीआई एटीएम काटकर दिया था वारदात को अंजाम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2023, 4:59 PM IST
 बिहार के गिरोह ने एटीएम लूटकर की थी लाखों की लूट
बिहार के गिरोह ने एटीएम लूटकर की थी लाखों की लूट

जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा। पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। नीरज मिश्रा, राज तिवारी, पंकज पांडेय और कुमार भास्कर ओझा को किया गिरफ्तार। 9 लाख 13 हजार 500 बरामद।


बैलेनो कार, पल्सर बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद। गिरोह का सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा , महिला रेखा मिश्रा सहित 6 लोग अभी फरार। बिहार के गिरोह ने एटीएम लूटकर की थी लाखों की लूट।

फर्जी आईडी के जरिए लिए गए सिम का किया था गिरोह ने घटना में इस्तेमाल। इसके अलावा 4 लोग अज्ञात भी थे शामिल। सभी फरार। तकरीबन 40 लाख की हुई थी लूट। एसबीआई एटीएम काटकर दिया था वारदात को अंजाम। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित सरयू अपार्टमेंट में रची गई थी लूट की साजिश।

Published on: