लखनऊ

Avalanche Warning:आज हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन

Avalanche Warning:दो दिन हुई बारिश और बर्फबारी से राज्य में ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसी बीच रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान चंडीगढ़ ने चमोली में आज हिमस्खलन (एवलांच) का अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रख दिया गया है।

less than 1 minute read
Dec 30, 2024
There is a danger of avalanche in Chamoli, Uttarakhand today
उत्तराखंड के चमोली में आज हिमस्खलन की चेतावनी जारी हुई है

Avalanche Warning:दो दिन बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से उत्तराखंड में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पौड़ी के रिखणीखाल क्षेत्र में कोहरा छाने और सड़क पर फिसलन से एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में रविवार को मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिलने से लोगों को आंशिक राहत जरूर मिली। कई इलाकों में रविवार को भी बादल छाए रहे। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आज उत्तराखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी बीच चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने चमोली जिले के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओबैदुल्लाह अंसारी ने चमोली के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

छह सड़कों पर आवाजाही बाधित

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सहित कुल छह सड़कों पर यातायात बाधित रहा। उत्तरकाशी जिले में बर्फ हटाने के बाद रविवार को यमुनोत्री हाईवे सुचारु हो गया, लेकिन गंगोत्री हाईवे हर्षिल से आगे दूसरे दिन भी बंद रहा। गंगोत्री हाईवे पर जेसीबी और स्नोकटर मशीन से बर्फ हटाने का काम दिनभर चलता रहा। भारी बर्फबारी के कारण

हिमपात से 42 गांव ढके

उत्तराखंड में भारी हिमपात से मोरी विकासखंड के 42 गांव ढक गए हैं। कई गांवों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई है। उधर, चमोली में बंद गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग पर आवाजाही रविवार को भी सुचारू नहीं हो पाई। बदरीनाथ-माणा हाईवे हनुमान चट्टी से आगे पूरी तरह बंद है। मलारी हाईवे पर भी यही स्थित है। औली की वादियां बर्फ से ढकी हुई हैं।

Updated on:
30 Dec 2024 07:47 am
Published on:
30 Dec 2024 07:44 am