तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने राजस्थान की घटना को लेकर राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग इसलिए पालघर और करौली की घटना का विरोध नहीं कर रहे हैं, क्योंकि दोनों जगहों पर सरकार इनकी है।
लखनऊ. राजस्थान के करौली में एक पुजारी को जिंदा जलाया गया है। इस घटना पर अयोध्या के साधु संतों ने नाराजगी जाहिर की है। अयोध्या के संतों ने राजस्थान सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने इस घयना को महाराष्ट्र के पालघर में संत की हत्या जैसा बताया है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने राजस्थान की घटना को लेकर राहुल (Rahul Gandhi), प्रियंका (Priyanka Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग इसलिए पालघर और करौली की घटना का विरोध नहीं कर रहे हैं, क्योंकि दोनों जगहों पर सरकार इनकी है। इसी तरह हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने भी कांग्रेस पर बेबुनियाद राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
महंत राजू दास ने कहा कि राजस्थान में एक पुजारी की निर्मम हत्या पर आज कांग्रेस चुप है। सोनिया गांधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वह लोग जो किसी भी घटना पर यूपी में आकर चिल्लाते थे, इस घटना पर चुप हैं। क्या साधु की हत्या हत्या नहीं है। ये पालघर पार्ट-2 है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने केंद्र और राजस्थान सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। साथ ही मृतक पुजारी की बेटियां के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की है।
मुस्लिम की हत्या होती तो पूरे देश में रोष होता
महंत राजू दास ने साधु की मौत पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि अगर इसकी जगह किसी मुस्लिम की मौत हुई होती तो पूरे देश में आग लग जाती। मगर साधु की हत्या पर कोई नहीं बोलेगा, न कोई पहुंतेगा। उन्होंने अपील की है कि इस मामले में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
मंदिर के पुजारी को सोते वक्त मारी गोली
गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पुजारी पर सोते वक्त हमला किया गया है। राम जानकी मंदिर पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मारी गई है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। दरअसल, बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला हुआ है। इससे पहले भी उन पर जमीन विवाद को लेकर हमले हो चुके हैं।
जमीन पर भू माफियाओं की नजर
मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। इसी जमीन को लेकर अक्सर महंत और उन्हें गोली मारने वाले आरोपियों के बीच विवाद था। पहले भी उन पर हमले किए गए हैं। प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।
बागपत में भी साधु पर हमला
गोंडा से पहले बागपत में एक साधु पर हमला किया गया। यहां यमुना नदी से साधु का शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई। साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर साधु की पहचान नहीं हो पाई।