लखनऊ

मुन्ना बजरंगी के करीबी को पुलिस ने दबोचा, नागालैंड से बनी लाइसेंसी राइफल बरामद

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का रिश्तेदार लखनऊ में गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 8:54 PM IST
Munna Bajrangi relative
Munna Bajrangi relative

लखनऊ. पुलिस ने शुक्रवार को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के लिए काम करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता हेमंत सिंह को गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार हेमंत सिंह के पास से पुलिस को दूसरे के लाइसेंस पर बनी राइफल बरामद हुई है। करीबी रिश्तेदार सूरज सिंह के नाम पर नागालैंड से बनी लाइसेंसी राइफल हेमंत सिंह के पास से बरामद हुई।

तारिक की हत्या का मुद्दा फिर उठा

सूत्रों की माने तो बीते 1 दिसंबर को गोमतीनगर में मोहम्मद तारिक की हत्या के बाद 3 दिसंबर को ये राइफल तारिक की पत्नी ताहिरा ने ही हेमंत को दी थी। चूंकि सूरज सिंह भी करीबी रिश्तेदार है, जो मुन्ना बजरंगी के लिए काम करता है। वहीं छात्र नेता हेमंत उस लाइसेंसी राइफल को घर लेकर आया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसने हेमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वैसे तारिक की मौत के बाद हेमंत सिंह ही वो शख्स था, जिस पर जेल के अंदर से मुन्ना बजरंगी भरोसा करने लगा था और जिसकी पहुंच मुन्ना बजरंगी के घर तक थी। लिहाजा पहले पु्ष्पजीत की हत्या हुई तो तारिक ने कमान संभाली और अब तारिक की हत्या के बाद हेमंत सिंह का कद बढऩे लगा तो उसको भी जेल भेज दिया गया। हालांकि बता दें कि लखनऊ पुलिस लगातार मोहम्मद तारिक के हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब तक लखनऊ पुलिस को इस बारे में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह काम गैंग के अंदर के ही किसी शख्स ने अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पा रही है।

Published on: