7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police SI Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये हैं परीक्षा से जुड़े ये जरूरी नियम

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2017 के लिए प्रवेश बोर्ड की वेबसाइट पर जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:22 PM IST

,UP Police SI Admit Card 2017

,UP Police SI Admit Card 2017

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष व महिला) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2016 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की वेवसाइट से यूपी सब इंस्पेक्टर (UP Police SI Admit Card 2017) पद के लिेए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की वेबसाइट से करें डाउनलोड
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पुरुष व महिला) समेत समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2016 की परीक्षा का प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) से उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा 12 दिसंबर से होगी। इसमें वैकल्पिक सवाल (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 2 घंटे की रहेगी।

मॉक टेस्ट की सुविधा
बोर्ड ने उम्मीदवारों को यूपी पुलिस की परीक्षा से अवगत कराने के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी है। प्रवेश पत्र के साथ वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का लिंक भी है। इस मॉक टेस्ट लिंक के जरिये परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। यह लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर 22 दिसंबर 2017 तक रहेगा।

डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा सेंटर
उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र पर अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि उम्मीदवार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरु होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगी। इसके बाद उन्हें बायोमेट्रिक डीटेल्स ली जाएगी। वहीं परीक्षा शुरु होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको लेट होने से बचना होगा।

इस तरह प्रवेश पत्र करें डाउनलोड
1. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाएं।
2.उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2016 के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा हेतु, पर क्लिक करें।
3. फिर नए पेज पर Information and Instructions में Download Admit Card पर क्लिक करें। 4. नए पेज पर Application Number, Date of Birth भर कर कैप्शा कोड भर सब्मिट पर क्लिक करें।
5. अब आप अपना यूपी पुलिस इंस्पेक्टर पद के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट लेकर रख लें।