लखनऊ

स्नातक छात्रा आरती तिवारी बनीं बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, 29 जुलाई को होगी घोषणा

Aarti Tiwari - सपा प्रत्याशी नहीं कर सकीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन- जीत की घोषणा 29 जुलाई को नाम वापसी की समय सीमा के बाद औपचारिक रूप से होगी- आरती तिवारी प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष होने का बनाएंगी रिकॉर्ड
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 5:28 PM IST
aarti_tiwari.jpg

बलरामपुर. Balrampur district panchayat president जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आज से नामांकन भरे जा रहे हैं। बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का चुनाव स्नातक छात्रा व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी जीत गई हैं। हालांकि, उनकी जीत की घोषणा 29 जुलाई को नाम वापसी की समय सीमा के बाद औपचारिक रूप से की जाएगी।

जीत की घोषणा होने पर आरती तिवारी प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड बनाएंगी। इस सीट पर सपा की प्रत्याशी किरण यादव तय समय में नामांकन नहीं कर सकीं ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय हो गया।

सपा प्रत्याशी किरण यादव के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चेकिंग के नाम पर किरण की गाड़ी दो घंटे तक रोक ली। जिस वजह से किरण यादव कलेक्ट्रेट ऑफिस न पहुंच सकें। और नामांकन नहीं कर सके। सपा नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ. एस पी यादव का कहना था कि प्रशासन जानबूझकर प्रत्याशी को कलेक्ट्रेट पहुंचने से रोक रहा है। हमें आशंका है कि उसका पर्चा भी छीन लिया गया है और उसे नामांकन का समय समाप्त होने तक कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सपाइयों से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।

आरती तिवारी का नामांकन पत्र दाखिल कराने में कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह, पंचायत चुनाव प्रभारी सुधीर हलवासिया, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

Published on: