3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने 22 नामों का किया ऐलान, नाम जानकर चौंकेंगे जरूर

District Panchayat President Election Nominations today - यूपी में आज से सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल किए जाएंगे नामांकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 Jun 2021, 11:31 AM IST

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने 22 नामों का किया ऐलान, नाम जानकर चौंकेंगे जरूर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने 22 नामों का किया ऐलान, नाम जानकर चौंकेंगे जरूर

लखनऊ.BJP 22 names Announce shocked यूपी में आज से सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 60 से अधिक पदों पर जीतने की योजना बना रही है। भाजपा ने शुक्रवार देर रात 22 जिपंअ पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

ओम प्रकाश राजभर का ऐलान, जिपंअ पद चुनाव में सपा उम्मीदवारों देंगे समर्थन

श्रावस्ती से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा :- भाजपा ने जिन 20 जिलों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की है। उनमें श्रावस्ती से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा और लखनऊ में आरती रावत को टिकट दिया इसके अलावा रायबरेली में रीना चौधरी, बाराबंकी में राजारानी रावत, अयोध्या में रोली सिंह सीतापुर में श्रद्धा सागर को उम्मीदवार घोषित किया है।

उन्नाव में शकुन सिंह के नाम का ऐलान :- अंबेडकरनगर में साधू वर्मा, हरदोई में प्रेमलता वर्मा, लखीमपुर खीरी में ओम प्रकाश भार्गव, बहराइच में मंजू सिंह, बलरामपुर में आरती तिवारी और उन्नाव में शकुन सिंह को उम्मीदवार बनाया गा है।

झांसी में पवन गौतम उम्मीदवार :- इसके साथ ही झांसी में पवन गौतम, बांदा में सुनील, फतेहपुर में अभय कुमार सिंह, चित्रकूट में अशोक जाटव, महोबा में जेपी अनुरागी, जालौन में घनश्याम अनुरागी को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। औरैया में कमल दौरे, फर्रुखाबाद में सचिन यादव, गोंडा में घनश्याम मिश्रा और कन्नौज में प्रिया शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन आज से :- यूपी के सभी 75 जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन 26 जून को दाखिल किए जाए रहे हैं।राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी 30 जून को 3 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना की कराई जाएगी