लखनऊ

बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे अधिक गर्म शहर रहा बांदा, तीन दिन लू चलने का मौसम अलर्ट

यूपी में मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को पूरे यूपी में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिर वाराणसी 42.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। और जानते है कि यूपी में सबसे कम तापमान किस शहर का रहा।

2 min read
Apr 25, 2022

यूपी में मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को पूरे यूपी में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिर वाराणसी 42.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चक्रवाती हवाओं की वजह से 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लू चलेगी। जिस वजह से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

मौसम अलर्ट, यूपी में अधिकतम तापमान बढ़ेगा

प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क था। तेज गर्म हवाओं से सबकी हालात खराब थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के शिथिल पड़ने के बाद तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो चुका है। रविवार को मौसम शुष्‍क रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस

राजधानी लखनऊ का रविवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। सोमवार 25 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से लखनऊ के आस-पास के जिलों की हालात खराब है। रविवार को लखनऊ का एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) स्तर 203 पर दर्ज किया गया।

नजीबाबाद में यूपी में सबसे कम तापमान

अब अगर यूपी में सबसे कम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 21 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Published on:
25 Apr 2022 04:14 pm
Also Read
View All