
लखनऊ. Bank Holidays in January 2022 नया साल 2022 बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबर लेकर आ रहा है। बैंक कर्मचारियों के लिए जनवरी महीने में बल्ले बल्ले है। नए वर्ष 2022 के पहले महीने जनवरी में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक की इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। पर ये छुट्टियां हर प्रदेश में अलग अलग हैं। जैसे यूपी में करीब 9 दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी। बैंक उपभोक्ता अलर्ट रहें अपने जरुरी कामों को निबटा लें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पर बैंक कर्मचारियों को मिलने वाली इतनी छुट्टियां,कमाल है।
छुट्टियों की लिस्ट जारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। जिसके अनुसार, अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
बैंक 16 दिन बंद रहेंगे
जनवरी 2022 बैंक कर्मियों के लिए खुशखबर है। जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद हैं। जनवरी महीने में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, मकर संक्रांति, स्वामी विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि जनवरी माह में हर जगह बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है।
बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी
जनवरी माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां व त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। जनवरी 2022 में बैंकों जाने की तैयारी में हैं या ऑफलाइन बैंकिंग के लिए अपनी ब्रांच में जाने वाले हैं, तो जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। Bank Holidays in January 2022 की लिस्ट देखिए।
जनवरी 2022 में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे
1- जनवरी न्यू ईयर्स डे (आइजोल, शिलांग, चेन्नई और गंगटोक में बैंक बंद)
2- जनवरी रविवार
3- जनवरी न्यू ईयर्स सेलिब्रेशन/लासूंग (आइजोल और गंगटोक में बैंक बंद)
4- जनवरी लासूंग (गंगटोक में बैंक बंद)
8- जनवरी माह का दूसरा शनिवार
9- जनवरी रविवार
11- जनवरी मिशनरी दिवस (आइजोल में बैंक बंद)
12- जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती (कोलकाता में बैंक बंद)
14- जनवरी मकर संक्रांति/पोंगल (अहमदाबाद और चेन्नई में बैंक बंद)
15- जनवरी उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति पर्व/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/थिरूवल्लूवर दिवस (बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, गंगटोक में बैंक बंद)
16- जनवरी रविवार
18- जनवरी थाईपुसम उत्सव के (चेन्नई में बैंक बंद)
22- जनवरी माह का चौथा शनिवार
23- जनवरी रविवार
26- जनवरी गणतंत्र दिवस (देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों में कामकाज बंद)
30- जनवरी रविवार।