Bank Holidays List in October 2021 : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के बैंक 11 दिन बंद रहेंगे
लखनऊ. Bank Holidays List in October 2021 : उत्तर प्रदेश के बैंक अक्टूबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी महीने में गांधी जयंती, दशहरा और ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात पड़ रहा है। इसलिए अगर इस महीने आपका भी बैंक में काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए। वरना कहीं ऐसा न हो कि समय निकालकर आप बैंक जाएं, लेकिन छुट्टियों के चलते आपका जरूरी काम न हो पाये। इसलिए अक्टूबर महीने की छुट्टियों के हिसाब से अपना बैंक का काम तय कर लीजिए। ताकि, आपको बेवजह परेशान न होना पड़े।
भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती है। दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी। बारावफात के चलते 19 अक्टूबर भी बैंक बंद रहेंगी। महीने के दो शनिवार (दूसरा और चौथा) को भी बैंक में काम नहीं होता है। इसके अलावा अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं, जिसके चलते पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर की कुल छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अपना काम शेड्यूल कर लें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
Bank Holidays List
02 अक्टूबर- गांधी जयंती
03 अक्टूबर- रविवार
09 अक्टूबर- दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर- रविवार
14 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी)
15 अक्टूबर- दशहरा (विजय दशमी)
17 अक्टूबर- रविवार
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात
23 अक्टूबर- चौथा शनिवार
24 अक्टूबर- रविवार
31 अक्टूबर- रविवार