लखनऊ

हज हाउस के बाद अखिलेश यादव का ये बड़ा प्रोजेक्ट भी योगी सरकार में हो गया भगवा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिवाइडरों, पार्कों और साइकिल ट्रैक पर भगवा रंग चढ़ गया है...

2 min read
Jan 21, 2018

लखनऊ.योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में भगवा रंग का बोलबाला है। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के आवास से लेकर, एनेक्सी भवन, स्कूल, बसें यहां तक कि राजधानी के हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया था। अब बारी पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक की है। राजधानी में डिवाइडर, पार्क और साइकिल ट्रैक पर भगवा रंग चढ़ गया है।

नगर निगम ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में साइकिल ट्रैक के किनारे-किनारे लगे डिवाइडरों की भगवा रंग से पुताई कर दी गई है। अभी तक इन डिवाइडरों पर काले-पीले रंग ही पुताई होती थी। इतना ही नहीं नगर निगम की ओर से राजधानी के सभी पार्कों को भी भगवा रंग से रंगने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिन पर 75 जिलों के समर्थकों को बुलाया, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें : इमारतों के भगवाकरण पर अभिनेता प्रकाश राज योगी सरकार पर चलाये शब्दबाण

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। सरकार औद्योगिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए क्लीन लखनऊ की छवि निवेशकों के सामने रखना चाह रही है। इसीलिए जगह-जगह रंग-रोगन किया जा रहा है। इसी के चलते अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक के किनारे लगे डिवाइडरों की पुताई की गई है।

हज हाउस के भगवाकरण पर उठा था विवाद
इससे पहले राजधानी के हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग से रंगने के मामले ने तूल पकड़ा था। विवाद बढ़ता देख सरकार ने हज समिति के दफ्तर की दीवारों को भगवा रंग से रंगवाने वाले विभाग के सचिव आरपी सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया था।

अभिनेता प्रकाश राज भगवा रंग पर साधा था निशाना
दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता प्रकाश राजने दीवारों के रंग-रोगन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि क्या दीवारों का रंग बदलना ही विकास है? उसके बारे में क्या जो किसान विधानसभा के सामने आलू फेंक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साउथ के फेसम एक्टर प्रकाश राज के ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडलसे रि-ट्वीट किया था।

ये भी पढ़ें

अभिनेता प्रकाश राज ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन, किया री-ट्वीट
Updated on:
21 Jan 2018 09:56 am
Published on:
21 Jan 2018 09:21 am
Also Read
View All