लखनऊ

भोजपुरी सिंगर-एक्ट्रेस खुशबू जैन का भीगी रात के बहाने आजा गाना सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर खुशबू जैन का भीगी रात के बहाने आजा नाम का गाना वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2021

लखनऊ. भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है भीगी रात के बहाने आजा, इस गाने को लोग सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर ही एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खुशबू जैन ने गाया है। वहीं संगीत अनिल यादव और अनिल अंजाना ने दिया है। गाने के बोल सुबीर सिन्हा द्वारा लिखे गए हैं।

सोशल मीडिया पर मशहूर हैं खुशबू

खुशबू जैन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। खुशबू जैन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। खुशबू का कोई भी गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खुशबू जैन ने भोजपुरी में तमाम गानों में परफॉर्म करने के साथ ही अपनी आवाज भी दी है।

सोशल मीडिया पर सेंसेशन हैं खुशबू

सोशल मीडिया पर खुशबू जैन का भीगी रात के बहाने आजा नाम का गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी कपल बारिश के मौसम में कार के अंदर और बाहर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन सोशल मीडिया पर सेंसेशन के तौर पर जानी जाती हैं।

मसाला सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं खुशबू

सिंगर खुशबू जैन बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। सिगंर खुशबू जैन मसाला सॉन्ग के लिए भी जानी जाती हैं। वह ऐसे दसियों मसाला सॉन्ग गा चुकी हैं जो काफी सुने और देखे गए थे। फिलहाल खुशबू जैन का ये गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

Updated on:
30 Aug 2021 07:01 pm
Published on:
21 Aug 2021 08:09 pm
Also Read
View All