scriptBigg Boss OTT में अक्षरा सिंह को वोट करने के लिए भोजपुरी सेलिब्रिटी कर रहे हैं अपील | Actors and actresses appeal to vote for Akshara Singh in Bigg Boss ott | Patrika News

Bigg Boss OTT में अक्षरा सिंह को वोट करने के लिए भोजपुरी सेलिब्रिटी कर रहे हैं अपील

locationलखनऊPublished: Aug 21, 2021 01:07:29 pm

Submitted by:

Nitish Pandey

भोजपुरी फिल्म से जुड़े कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने बिग बॉस की कंटेस्टेंट भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को वोट करने की अपील की है।

akshra_singh.jpg
लखनऊ. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (TV Reality Show Bigg Boss) में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इस शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को स्टैच्यू वाले टास्क में टीम राकेश डगमगा नहीं पाई थी और पहले ही सप्ताह में वह घर की लेडी बॉस बन गई थीं। भोजपुरी फिल्म से जुड़े ज्यादातर एक्टर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को वोट करने के लिए अपने फैंस से अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का नया गाना ‘मटक-मटक के’ मचा रहा बवाल

भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टरों ने की वोट करने की अपील

भोजपुरी फिल्म से जुड़े कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने बिग बॉस की कंटेस्टेंट भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को वोट करने की अपील की है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्टर विनोद यादव (Vinod Yadav) समेत आधा दर्जन से ज्यादा एक्टर-एक्ट्रेस ने अपने फैंस से यह अपील की है।
करण जौहर ने लगाई थी सबको फटकार
बीते रविवार को वार एपिसोड में होस्ट करण जौहर (Karan Johar Bigg Boss OTT) ने सबको फटकार लगाई थी लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को कुछ नहीं कहा। ‘संडे का वार’ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा था कि कई लोग उनका और भोजपुरी इंडस्ट्री का अपमान कर रहे थे। भोजपुरी फिल्मों को सबसे गिरा हुआ स्तर बताया। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खास तौर पर शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल की ओर इशारा किया था।
भोजपुरी के खिलाफ नहीं सुनुंगी एक भी शब्द

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) का कहना था कि वह भोजपुरी समाज को यहां रिप्रिजेंट कर रही हैं। उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुनना चाहती हैं। अक्षरा सिंह की इन बातों पर शो के होस्ट करण जौहर ने भी उनसे सहमति जताई और घर के अंदर मौजूद अन्य सदस्यों को भारतीय विभिन्नता में एकता के कॉन्सेप्ट को समझाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो