scriptBigg Boss OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और जीशान खान में बहस | Bigg Boss OTT Bhojpuri actress Akshara Singh and Zeeshan Khan argue | Patrika News
लखनऊ

Bigg Boss OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और जीशान खान में बहस

वायरल हो रहे वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और घर के नए बॉस मैन जीशान खान में तीखी बहस हो रही है।

लखनऊAug 21, 2021 / 12:23 pm

Nitish Pandey

bigg_boss.jpg
लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) इनदिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT ) में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने धमाकेदार तरीके से बिग बॉस (Bigg Boss OTT) के घर में एंट्री ली थी लेकिन पहले ही एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस रोती दिखी थी। हालांकि उसके बाद के एपिसोड में अक्षरा बेहतरीन परफॉर्म कर रही हैं। बिग बॉस शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें

Trishakar Madhu MMS: त्रिशाकर का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, सुनाई आपबीती, दोनों की मर्जी से बना था वीडियो

अक्षरा सिंह और जीशान में हुई तीखी बहस

वायरल हो रहे वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) और घर के नए बॉस मैन जीशान खान (Zeeshan Khan) में तीखी बहस हो रही है। वीडियो दिख रहा है कि जीशान खान (Zeeshan Khan) अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को काम करने के लिए बोल रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) के कनेक्शन प्रतीक उनके सपोर्ट में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
बाप बनने की मत करो कोशिश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जीशान खान (Zeeshan Khan) भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को कपड़ों को बास्केट में रखने के लिए कह रहे हैं। इतना सुनते ही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जीशान खान (Zeeshan Khan) पर भड़कने लगती हैं। गुस्से में अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) जीशान खान (Zeeshan Khan) को कहती हैं कि लड़की से बात करने की तमीज सीख, मेरा बाप बनने की कोशिश मत करो।
अक्षरा ने शमिता को बोला था मौसी
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शो के कंटेस्टेंट प्रतीक सतपाल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) का पक्ष लेते दिख रहे हैं तो वहीं शो की कंटेस्टेंट दिव्या अपने कनेक्शन जीशान की साइड लेती दिख रही हैं। जीशान (Zeeshan Khan) से पहले अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) की शमिता शेट्टी से भी बहस हो चुकी है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) शमिता शेट्टी की तुलना अपनी मां की उम्र से करते हुए मौसी कहा था।
सोशल मीडिया पर हो रही है बहस की चर्चा

सोशल मीडिया पर जीशान और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) के बीच हुए बहस की चर्चा हो रही है। एक यूजर ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का पक्ष लेते हुए लिखा कि अक्षरा की कोई गलती नहीं है। जीशान (Zeeshan Khan) ने पहले बदतमीजी से बात की तब अक्षरा को गुस्सा आया। वहीं, एक और यूजर ने अक्षरा सिंह खिलाफ लिखा कि अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) गलत कर रही हैं। जीशान (Zeeshan Khan) की कोई गलती नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो