29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालिबान का साथ देकर बुरे फंसे मुनव्वर राणा, शायराना अंदाज में रवि किशन ने दिया करारा जवाब

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) ने कहा था कि तालिबान ने अपने मुल्क को आजाद करा लिया है, तो इसमें दिक्कत की क्या बात है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:14 PM IST

ravi_kishan-_munavar_rana.jpg

लखनऊ. अपनी शायरी के साथ-साथ अपने विवादित बयानों के कारण मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) सुर्खियों में बने रहते हैं। तालिबान (Taliban) और अफगानिस्तान (Afganistan) वाले मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) के विवादित बयान पर अभिनेता से नेता बने रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने रिएक्ट किया है। बीजेपी सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने भी शायराना अंदाज में चुटकी ली है। रवि किशन (Ravi Kishan) के अलावा एक्टर गजेंद्र चौहान भी मुनव्वर राणा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। बीते दिनों मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) ने एक इंटरव्यू में तालिबान का पक्ष लिया था।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की नई पॉलिसी, माफियाओं की जमीन पर गरीबों की आवास योजना

शायराना अंदाज में रवि ने साधा राणा पर निशाना

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) ने कहा था कि तालिबान (Taliban) ने अपने मुल्क को आजाद करा लिया है, तो इसमें दिक्कत की क्या बात है? मुन्नवर राणा (Munavwar Rana) के इस बयान पर एक्टर रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘हे मुनव्वर राणा क्यों इतना दुखी है, वतन का खाकर फिर भी नहीं सुखी है, सोचा था शायर सोचा था शायर तू सूफ़ी सोच का निकला तू… आगे आप सब जो सोचें?’

राणा ने लिया था तालिबान का पक्ष

शायर मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) ने एक दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि- ‘बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। जितनी क्रूरता वहां है, उतनी क्रूरता तो हमारे यहां भी है। हमारे हिंदुस्तान के माफियाओं के पास उनसे ज्यादा हथियार होंगे।’ शायर मुनव्वर राणा का कहना है कि यह अफगानिस्तान और तालिबान (Taliban) का इंटर्नल मामला है।

राणा ने कहा, अब राम राज्य नहीं काम राज्य है

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munavwar Rana) एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘यहां अहिंसा तब रही होगी कभी भगवान राम के जमाने में। अब वैसे हालात नहीं हैं। अब राम राज्य नहीं काम राज्य है। यहां पहले जिनकी हुकूमत है वह पहले तालिबानी (Taliban) थे।’ शायर मुनव्वर राणा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि तालिबान से हिंदुस्तान को घबराने की या डरने की कोई जरूरत नहीं है, उनसे हमें कोई खतरा नहीं है। तर्क देते हुए शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि ‘क्योंकि हजारों बरस का जो उनका साथ है उन्होंने कभी किसी हिंदुस्तानी को नुकसान नहीं पहुंचाया।’ वहीं एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि ‘उसने बिल्कुल सही किया। अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है।’

विवादित बयान पर सपा सांसद पर दर्ज हुआ केस

सांसद ने तालिबान (Taliban) के कब्जे की तुलना भारत में अंग्रेजों के खिलाफ लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम से की। इस मामले में सपा सांसद और दो सपा नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। भाजपा नेता राजेश सिंघल ने संभल कोतवाली में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सपा नेता फैजान चौधरी और मोहम्मद मुकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

शादाब ने भी लिया था तालिबान का पक्ष

पीस पार्टी के नेता शादाब चौहान का भी तालिबान (Taliban) को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने तालिबान (Taliban) को अफगानिस्तान पर कब्जा करने की बधाई देते हुए ट्वीट किया था। उनका ये ट्वीट बहुत वायरल हुआ था।

गजेंद्र चौहान ने भी साधा राणा पर निशाना

वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी शायर मुनव्वर राणा पर निशाना साधा है। गजेंद्र चौहान ने कहा कि मुनव्वर राणा शायर नहीं, कायर है। शर्म करो, शर्म करो मुन्नवर राणा।

यह भी पढ़ें : घंटों शव को लेकर भटकते रहे परिजन, दबंगों ने नहीं होने दिया दलित महिला का अंतिम संस्कार