लखनऊ

भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘कमरिया गर्ल’ नाम से फेमस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, जानें इनसाइड स्टोरी

Akanksha Dubey Committed Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने आखिरी गाना रिलीज होने से कुछ घंटे पहले सुसाइड कर ली है। हांलाकि, आकांक्षा दुबे के सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। जो गाना रिलीज हुआ है। उसका टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं।'

3 min read
Mar 26, 2023
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुूबे ने की सुसाइड

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने रविवार को एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह होटल वाराणसी के सारनाथ में है। सुबह करीब 11 बजे आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। इसके बाद सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस ने होटल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म नायक शूटिंग के लिए वाराणसी आईं थी। 22 मार्च से वह सारनाथ के होटल सोमेंद्र रेसीडेंसी के रूम नंबर 105 में रुकी थीं। 25 मार्च शाम को फिल्म शूटिंग के बाद वह अपने कमरे में गई थी लेकिन 26 मार्च को शूटिंग के लिए नहीं आईं। इसके बाद शूटिंग क्रू मेंबर इन्हें जगाने गए तो वह कमरे में पंखे पर लटकता हुआ देखा । इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर की जा रही जांच

एसपी सारनाथ ने बताया कि आज सुबह होटल मैनेजर ने फोन करके सूचना दी कि एक्ट्रेस आकांक्षा ने फांसी लगा ली है। सुबह जब इनके शूटिंग क्रू के मेंबर इन्हे जगाने आये तो ये फांसी लगा चुकी थीं। फिलहाल इनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है, वो लोग आ रहे हैं। एक्ट्रेस के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं उनके नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। हालांकि, एक्ट्रेस ने फांसी क्यों लगाई। इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं हो पाई ।

कुछ घंटे बाद रिलीज हुआ आखिरी गाना

आकांक्षा दुबे के सुसाइड करने के कुछ घंटे बाद ही उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं।' गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा दुबे हैं। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस गाने के वीडियो पर महज 5 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

चिंटू के पिता पर लगाई थी धोखाधड़ी का आरोप

भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों विवादों का पर्याय बन चुका है। यहां आए दिनों कोई ना कोई विवाद खुलकर सामने आते रहते हैं। आकांक्षा दुबे भोजीवुड में अपनी कमर की वजह से कमरिया गर्ल नाम पा चुकी थी। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे कुछ महीने पहले भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू के पिता पर चीटिंग का आरोप लगाया था।

उनका आरोप यह था कि फिल्ममेकर राजकुमार आर पांडेय ने ससुरा बड़ा सतावेला में काम करवा लिया था लेकिन उन्होंने पैसा नहीं दिया था। इस फिल्म में आकांक्षा बतौर मेन अभिनेत्री कास्ट की गयी थी।

समर सिंह को डेट कर रही थी आकांक्षा सिंह

खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह को डेट कर रही थी। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे। आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई रील्स शेयर करती थीं। उनके साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया है। इस साल 14 फरवरी 2023 को उन्होंने समर सिंह के साथ दो पोस्ट किए थे। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं और कैप्शन में लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।

वहीं दूसरे पोस्ट में भी दोनों कोजी-कोजी पोज दे रहे थे। हालांकि कभी संग्राम सिंह ने अपनी तरफ से आकांक्षा संग रिश्ते पर बात नहीं की और न कभी सोशल मीडिया पर ऐसा जाहिर होने दिया। इतना ही नहीं, सिंगर ने तो एक्ट्रेस की मौत के कुछ घंटों बाद भी एक हैप्पी बर्थडे पोस्ट किया था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। उसके बाद ही वजह मालुम हो पाएगी। वैसे फैन्स ब्रेकअप मौत की वजह बता रहे हैं।

कौन हैं आकांक्षा दुबे आकांक्षा दुबे?

आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जाने मानी एक्ट्रेस और मॉडल थीं। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के परसीपुर में हुआ था। आकांक्षा दुबे मिडिल क्लॉस फैमिली से निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई गानों में काम किया है। उनकी फिल्म और गाने को लोग काफी पसंद करते थे।

Updated on:
26 Mar 2023 02:42 pm
Published on:
26 Mar 2023 02:39 pm
Also Read
View All