लखनऊ

‘सही से 4 सवाल पूछ लो तो केस दर्ज हो जाता है’, भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर बोलीं-अब लडूंगी

Bhojpuri Singer Neha Singh Rathore Case Update: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?
2 min read
Jan 20, 2026
bhojpuri folk singer neha singh rathore reacts to legal action against her know what she said
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। फोटो सोर्स- फेसबुक (Neha Singh Rathore)

Bhojpuri Singer Neha Singh Rathore Case Update: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। राठौर ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट (SC) के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही हैं।

Singer Neha Singh Rathore Latest News: नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में नेहा सिंह ने कहा, "मेरा बयान दर्ज हो चुका है। अब पुलिस मेरे बयान की विवेचना करेगी। मेरा जितना सहयोग बनता था, वो मैंने कर दिया है। छोटी-छोटी बातों पर यहां पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। यहां पर सही से 4 सवाल पूछ लो, तो मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है। लोग सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां देने लगते हैं। एक से बढ़कर एक लोग हैं, जिनकी भावनाएं छोटी-छोटी बातों पर आहत हो जाती हैं। अब जैसा भी है, वो किया जाएगा और जो लड़ाई है, वो लड़ी जाएगी।"

UP News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

उन्होंने कहा कि अब मामला आगे की जांच और अदालत की प्रक्रिया पर निर्भर है। गायिका ने स्पष्ट किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगी। जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आएगा, उसी तरह से काम होगा।

Uttar Pradesh News: BJP सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां

बता दें कि यह मामला मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने विवादित गाना 'चौकीदारवा कायर बा…' शेयर किया था। आरोप है कि इस गाने में BJP सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं, जिसके बाद वाराणसी और लखनऊ में कई FIR दर्ज की गई थीं।

Lucknow News: हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज

गायिका पर आरोप है कि उनके गानों और पोस्ट ने देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाया। साथ ही संप्रभुता पर नकारात्मक प्रभाव डाला। इसी के साथ दावा किया गया था कि पोस्ट और गाने पाकिस्तान में भी व्यापक रूप से शेयर किए गए। साथ ही भारत की आलोचना के लिए वहां की मीडिया द्वारा इस्तेमाल किए गए। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी।