लखनऊ

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अभिनेत्री से मांगी माफी; आखिर ये माजरा है क्या?

Singer Pawan Singh Apologized: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अभिनेत्री से माफी मांगी। जिसके बाद अभिनेत्री ने भी उन्हें माफ कर दिया है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 03, 2026
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अभिनेत्री से मांगी माफी। PC- Pawan Singh Instagram

Singer Pawan Singh Apologized: हरियाणा की अभिनेत्री अंजलि राघव (Anjali Raghav) और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। गुरुवार को अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा और पवन सिंह को उनकी गलती के लिए माफ कर दिया।

ये भी पढ़ें

हैवान बाप ने बेटी को कर डाला गर्भवती! मां काम से बाहर जाती फिर करता था रेप

आयोग अध्यक्ष ने दी जानकारी, PR टीम पर आरोप बरकरार

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) ने बताया कि दोनों के बीच का विवाद सुलझ चुका है और पवन सिंह माफी मांग चुके हैं। हालांकि, अंजलि राघव ने यह भी कहा कि सिंगर की PR टीम के कुछ लोग अब भी उन्हें परेशान कर रहे हैं और बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ समन जारी कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो से बढ़ा था विवाद

बताया गया कि पिछले साल लखनऊ में एक स्टेज शो के दौरान हुई घटना के बाद सिंगर की सोशल मीडिया टीम के कुछ सदस्यों ने अंजलि राघव के वीडियो और तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

हर महिला को न्याय दिलाना है उद्देश्य

रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल अंजलि राघव को ही नहीं, बल्कि हर उस महिला को न्याय दिलाना है जो किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का सामना कर रही है, चाहे वह कामकाजी हो या गृहिणी।

बादशाह को भी भेजा गया समन

मामले में बादशाह (Badshah) को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इस पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जमानत ले ली है, लेकिन आयोग तब तक कार्रवाई जारी रखेगा जब तक उनसे सीधे बातचीत नहीं हो जाती।

अंजलि राघव का बयान- टीम के लोग जिम्मेदार

इससे पहले अंजलि राघव ने स्पष्ट किया था कि इस पूरे मामले में पवन सिंह की कोई सीधी भूमिका नहीं है। उनका आरोप है कि सिंगर की टीम के कुछ लोगों ने उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया, लेकिन टीम के कुछ सदस्यों की हरकतें पूरी तरह गलत थीं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

महिला आयोग ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को पूरा न्याय दिलाने की कोशिश जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

आपत्तिजनक हालत में मिले 4 लड़के और 5 लड़कियां! ‘चोटी वाला ढाबा’ पर जिस्मफरोशी का पर्दाफाश

Also Read
View All

अगली खबर