लखनऊ

Bhojpuri Song: देवानंद देव और नीलम गिरी का सैड सॉन्ग ‘काहें सपना में आवेलू’ रिलीज

Bhojpuri Song: इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही जबरदस्त तरीके से किया गया हैं। हर बार की तरह इस बार भी सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स का कहने।

2 min read
Feb 04, 2022

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टेलेंटेड अभिनेत्री नीलम गिरी और प्रतिभाशाली सिंगर देवानंद देव का एक सैड सांग 'काहें सपना में आवेलू' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। सोशल मीडिया में नीलम गिरी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनका एक एक फोटो और वीडियो को उनके फैंस हाथोहाथ उठा लेते हैं। ऐसा में हालिया रिलीज उनका सांग दर्शकों को खूब भा रहा हैं।

सिंगर देवानंद देव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वह गाना अलग ही मिजाज का होता है। चाहे वह लोकगीत हो, सैड सॉन्ग या रोमांटिक गाना श्रोताओं को खूब पसंद आता है। इसी क्रम में इस बार देवानंद देव का गाया हुआ सैड सांग 'काहें सपना में आवेलू' जारी होते ही छा गया है।

सांग में प्रेमी और प्रेमिका को जुदा करने का काम नीलम गिरी के पिता कर रहे हैं। वे अपनी बेटी नीलम गिरी को कुछ कहते हैं इस के बाद नीलम अपने प्रेमी को गले लगाकर जोरदार थप्पड़ मरती है। गाने का फिल्मांकन बहुत ही जबरदस्त तरीके से किया गया हैं। हर बार की तरह इस बार भी सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स का कहने।

इस सांग को सिंगर देवानंद देव ने अपने मधुर स्वर में गाया है। म्यूजिक बृजेश कल्टर, संगीत पंकज सिंह, म्यूजिक कंपोजर अली भाई, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशन आर्यन देव, एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफ सम्राट अशोक, प्रोडक्शन जुबेर शाह, सहयोग अनुज सिंह झाबू राजेश कुमार, सधीर सागर, सरोज सरगम, हरिवंश जी, विशेष आभार बब्बन जी, दीपु बाबा विजय जी, रोहित जी, आशुतोष शर्मा हैं।

Published on:
04 Feb 2022 08:36 am
Also Read
View All