8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Song: शिल्पी राज और श्वेता महारा के ‘रेलिया रे’ सांग ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज किये हासिल

Bhojpuri Song: श्वेता महारा अपने हर पेरफॉर्मस से दर्शकों को अपना दीवाना बना देती हैं। सांग के बीच बीच में शिल्पी भी नजर आ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 3 Feb 2022, 8:41 AM IST

shweta_mahara.jpg

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ट्रेडिंग सिंगर के नाम से मशहूर सिंगर शिल्पी राज का भोजपुरी सांग ‘रेलिया रे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। जो रिलीज होते ही वायरल हो गया था। अब इस सांग ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। ‘रेलिया रे’ सांग में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा नजर आ रही हैं। जो भारतीय नारी का गहना यानी साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही है।

गाने में श्वेता महारा इंडियन रेलवे से कह रही है कि ले चल वहाँ पे प्रियवा के देश रे। सांग बड़े ही भावुक तरीके से शिल्पी राज ने गाया है। उस पर श्वेता महारा के फेस एक्सप्रेशन्स जिन्होंने भोजपुरिया दर्शकों को घायल ही करके रख दिया है। वाकई में श्वेता महारा का नाम ऐसे ही टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हो गया है। क्योंकि वे अपने हर पेरफॉर्मस से दर्शकों को अपना दीवाना बना देती हैं। सांग के बीच बीच में शिल्पी फैज भी नजर आ रही है। शिल्पी राज की सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें : सच्ची घटना पर आधारित है समर सिंह का नया सांग 'पिस्टल के छर्रा'

यह भी पढ़ें : अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा संग विदेशी धरती पर किया रोमांस, वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘रेलिया रे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके सिंगर शिल्पी राज हैं। वही इसके लेखक आशुतोष तिवारी हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड ज़ुबैर शाह और पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।