लखनऊ

Bigg Boss OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी से की ‘गंदी बात’

अक्षरा सिंह और उर्फी जावेद ने बातचीत में शमिता शेट्टी को 'मौसी' कहकर पुकारा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2021, 4:39 PM IST
akshara_singh_shamita.jpg

लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss) में जमकर धमाल मच रही हैं। शो के दौरान अक्षरा सिंह ने शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) का मजाक उड़ाया है। इस मजाक के बाद बिग बॉस के घर का माहौल और गरम हो गया है। हालांकि शो के पहले दिन अक्षरा सिंह खूब रोई थीं।

मां की उम्र की हैं शमिता : अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्फी जावेद के साथ मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की उम्र की बात कर रही थीं। अक्षरा सिंह और उर्फी जावेद ने बातचीत में शमिता शेट्टी को 'मौसी' कहकर पुकारा। दोनों ने बातचीत करते हुए यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शमिता की उम्र इतनी है। बात अभी यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद भी अक्षरा सिंह नहीं रुकीं, वे कहती हैं कि शमिता तो उनकी मां की उम्र की हैं।

पहले भी हो चुका है आमना-सामना

बीते दिनों एक एपिसोड में अक्षरा सिहं गुस्से से लाल हो गई थीं। अक्षरा सभी कंटेस्टेंटस पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं। हमें इंग्लिश नहीं आती। नहीं हैं हमारे घर में नौकर, लेकिन हमारे मां-बाप ने संस्कार जरूर सिखाए हैं। वे अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ती दिखीं।

पहले भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं शमिता

शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 9 में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, लेकिन बहन शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी के चलते उन्होंने बिग बॉस के घर को 'बॉय' बोल दिया था।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप