लखनऊ

UPSEE में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया ये अहम कदम

29 अप्रैल को होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षाUPSEE 2018 में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से दर्ज होगी...
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 1:22 PM IST
upseee

लखनऊ. 29 अप्रैल को इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा UPSEE 2018 में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से दर्ज होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ कोई न कोई एक पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। तभी परीक्षा में बैठने की इजाजत मिलेगी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय प्रशासन यूपीएसईई की परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रवेश परीक्षा के कोर्डिनेटर प्रो. एके कटियार ने बताया कि सख्ती से व नकल विहीन परीक्षा करवाने के इंतजाम कर लिए गए हैं।

लगेगी नकल पर रोक

एकेटीयू को उम्मीद है कि इस बार नकल पर पूरी तरह से रोक लगेगी। इसी में सबसे अहम है बायोमेट्रिक उपस्थिति। परीक्षा के कोर्डिनेटर प्रो. एके कटियार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पहले बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके बाद जिन छात्रों का चयन होगा उनका बायोमैट्रिक काउंसलिंग के वक्त मैच कराया जाएगा। जिससे किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा न हो। प्रो. कटियार ने बताया कि शुरुआत में आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया था लेकिन अभ्यर्थियों को असुविधा न हो इसलिए इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड व इसके अलावा कोई भी एक पहचान पत्र(वोटर आईडी कार्ड, ड्राइ¨वग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) भी ले जा सकते हैं।

प्रो. कटियार ने बताया कि 29 अप्रैल को इंजीनियरिंग व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की ऑफलाइन परीक्षा होगी। राजधानी में 16 केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश एक लाख 36 हजार 39 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें से पहली पाली में एक लाख 29 हजार 165, जबकि दूसरी पाली में 6774 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा पांच व छह मई को परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र भी लाना होगा। तभी उसे केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।

Published on: