
लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कोर्सेज में आवेदन करने से चूक गए हैं तो निराश न हों। शहर के तमाम टॉप कॉलेजों में अभी आवेदन प्रकिया चल रही है।लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज एडमिशन टेस्ट 2018 (लुआकमैट) के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन व ऑनलाइन फार्म जमा करने के लिए लिए अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है। हम आपको बता रहे हैं कि वो राजधानी के कौन-कौनसे कॉलेज हैं जहां अभी भी आवेदन करने का मौका है-
सुभाष गर्ल्स पीजी कॉलेज :
आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इच्छुक छात्रओं को कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी। प्रिंसिपल अनुराधा तिवारी ने बताया कि छात्रएं 07 जून तक आवेदन कर सकेंगी। पीजी के लिए एक जून से आवेदन किए जाएंगे।
एपीसेन कॉलेज
आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। छात्रएं कॉलेज काउंटर से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच फॉर्म खरीद सकती हैं। फॉर्म का शुल्क 500 रुपये रखा गया है। ऑफलाइन आवेदन लेने का फैसला लिया है। कॉलेज में बीए की सीटें 475, बीकॉम 80, एमए सोशियोलॉजी 60 और एमए हिंदी 60 सीटें निर्धारित हैं।
आईटी कॉलेज
25 से 27 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। कॉलेज में बीए की सीटें 725, बीएससी की 525, बीकॉम 180, एमए सोशियॉलजी 60, एमए इंग्लिश 60, एमए विमेन स्टडीज 60, एमए इकॉनमिक्स 60, एमए जियोग्राफी 60, एमएससी जूलॉजी 60, एमएससी केमिस्ट्री 30, एमएससी न्यूट्रीशन 60, एमएससी बॉयोटेक्नॉलजी 20 और बीएड की 60 सीटें है।
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज में बीए और बीकॉम समेत एमए इंग्लिश का कोर्स संचालित किया जाता हैं। बीकॉम का फार्म लेने के लिए अभ्यर्थी के 55 प्रतिशत और बीए के फार्म के लिए 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
श्री जय नारायण पीजी कॉलेज :
केकेसी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई जबकि 8 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी। 12 जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिले मेरिट के आधार पर ही होंगे। प्रिंसिपल एसडी शर्मा ने बताया बीपीएड और बीबीए आईबी कोर्स में एंट्रेंस ही होगा।
नवयुग पीजी कॉलेज :
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को कॉलेज से प्रॉस्पेक्टस लेना होगा और उसमें दिये गए कोड से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच फॉर्म का वितरण कॉलेज काउंटर से होगा। आवेदन फॉर्म का शुल्क 800 रुपये देने होंगे।
महिला पीजी कॉलेज:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होने जा रही है। 25 अप्रैल से फॉर्म भरा जा सकेगा। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी होमसाइंस में आवेदन किया जा सकेगा।
केकेवी कॉलेज
कॉलेज की वेबसाइट पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क इस बार 700 रुपये निर्धारित किया गया है। मेरिट 18 जून को जारी की जाएगी। 20 से 25 जून के बीच काउंसलिंग होगी।
शिया पीजी कॉलेज :
कॉलेज के सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में आवेदन लिए जा रहे हैं। वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
22 Apr 2018, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.