7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल 2019 से पहले पूरा हो जाएगा लखनऊ मेट्रो का काम: विजय गोयल

विजय गोयल ने कहा है कि अप्रैल 2019 तक मेट्रो का बचा हुआ 13.5 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया जायेगा।

2 min read
Google source verification
pk

लखनऊ. केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन व संसदीय कार्य) विजय गोयल ने कहा है कि अप्रैल 2019 से पहले मेट्रो का बचा हुआ 13.5 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया जायेगा। शुक्रवार को उन्होंने एलएमआरसी और एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो राजधानी की शान है। 2-2 बोगियां मेट्रो में और जोड़ी जाएंगी। केंद्र सरकार मेट्रो प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रही है। इस दौरान रिंग रोड निर्माण को लेकर भी विजय गोयल ने अधिकारियों से बातचीत की।

विजय गोयल बोले-

- लखनऊ मेट्रो से लखनऊ की शान में इजाफा हुआ।
-मेट्रो के अधिकारियो का अनुभव बहुत है।दिल्ली मेट्रो से सीख कर आये हैं अधिकारी।
-लखनऊ मेट्रो के शेष 13.5 किलोमीटर के काम को अप्रैल 2019 से पहले पूरा कर लिया जायेगा।-अभी तक मेट्रो की कॉस्ट और टाइम में जो कमी आयी है, ये फेवरेबल है।सब कुछ रिकॉर्ड टाइम में हुआ है।
-मेट्रो के अभी जो किराये हैं वो अन्य जगह की तुलना में कम है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। वह बोले- ''कांग्रेस को जब ये लगता है कि वो चुनाव हार रहे तो कहते ईवीएम ख़राब है।जब चुनाव जीतते तो ईवीएम का जिक्र नहीं करते।यही अदालतों के बारे में है। अगर लोगों के हिसाब से निर्णय न आये तो अदालतों को क्रिटिसाइज करते हैं।जब कोई गंभीर मामला होता है तो ये किसी पोलिटिकल पार्टी या विरोधी दलों का काम नहीं होता है।यहां पब्लिसिटी लेने के लिए और राजनैतिक लाभ लेने के लिए विषयो को मुद्दा बनाकर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले इलेक्शन कामीशन को भी टारगेट किया गया था।ये ठीक नहीं हैं।''


राजधानी लखनऊ में इस दौरान उन्होंने हुसैनगंज-सचिवालय-हजरतगंज सेक्शन तथा केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया तक इलेवेटेड सेक्शन में चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के नवीनतम घटनाक्रम तथा प्रगति के सम्बन्ध में मीडिया को भी अवगत कराया। प्रबन्ध निदेशक के नेतृत्व में प्रोजेक्ट की हुई प्रगति से सम्पूर्ण संतुष्टि व्यक्त करते हुये 3 (तीन) साल की अल्प अवधि में लखनऊ को मेट्रो प्रदान करने हेतु उन्होंने एलएमआरसी को बधाई दी।