
Brutal accident
उन्नाव. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे खूनी एक्सप्रेस वे के नाम से मशहूर हो रही है। विगत मंगलवार को हुई कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में ट्रैक्टर स्वामी व चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। अभी इनका अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ था कि आज बुधवार को एक अन्य मार्ग दुर्घटना में पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें चालक और परिचालक शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जिसमें परिचालक की गर्दन ही शरीर से अलग हो गई। मृतक फरीदाबाद से पिकअप में पंपिंग सेट लादकर लखनऊ आ रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप वैन में फंसे शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी।
दोनों मृतक फरीदाबाद के रहने वाले-
आगरा ? लखनऊ एक्सप्रेस वे एक बार फिर खून से लाल हो गई। फरीदाबाद से पंपिंग सेट लादकर लखनऊ आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन सामने चल रही ट्रक पर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वैन में आगे बैठे चालक और परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले दोनों फरीदाबाद जिला के रहने वाले थे। जिसमें फरीदाबाद शहर के कल्याणपुरी निवासी चालक लाल सिंह (40) पुत्र रामचंद्र और संजय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी परिचालक रितेश वर्मा (25) पुत्र राजेंद्र वर्मा शामिल है। बताया जाता है चालक परिचालक पिकअप लोडर पर पंपिंग सेट लादकर लखनऊ जा रहे थे। अभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुरामपुर के निकट पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों के शव अंदर ही पिकअप में रक्त रंजित अवस्था में फस गए। हादसे की खबर स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई। लगातार दो दिन से हो रही ताबड़तोड़ दुर्घटनाओं से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Published on:
18 Apr 2018 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
