लखनऊ

बीजेपी ने किया घोषणा पत्र समिति का गठन, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को बनाया अध्यक्ष, बृजलाल बनाए गए उपाध्यक्ष

BJP manifesto committee made Cabinet Minister Suresh Khanna President- उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elctions 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणा पत्र समिति गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने घोषणा पत्र समिति का ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को समिति का अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष घोषित किया है।

less than 1 minute read
Nov 15, 2021
BJP manifesto committee made Cabinet Minister Suresh Khanna President

लखनऊ.BJP manifesto committee made Cabinet Minister Suresh Khanna President. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elctions 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणा पत्र समिति गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने घोषणा पत्र समिति का ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को समिति का अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष घोषित किया है। घोषणा पत्र समिति और ज्वाइनिंग कमेटी के संबंध में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की थी और इस मुद्दे पर शाम को सीएम के साथ बैठक हुई थी। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद थे। समिति में राज्यसभा सांसद ब्रज लाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और सांसद राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, कान्ताकर्दम, सीमा द्विवेदी और पुष्कर मिश्रा को सदस्य मनोनीत किया गया है।

19 नवंबर को झांसी आएंगे पीएम मोदी

वर्तमान में भाजपा सरकार यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बैठक कर रही है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक की। वहीं, 19 नवंबर को पीएम मोदी वाराणसी आ सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों पर भी बीजेपी नेताओं की बैठक में चर्चा हुई। 19 नवंबर को पीएम के महोबा का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है। इसके पहले 16 नवंबर को सुल्तानपुर और 25 नवंबर को जेवर यात्रा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही 25 नवंबर को काशी और अवध क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक प्रस्तावित है।

Published on:
15 Nov 2021 10:50 am
Also Read
View All