लखनऊ

2026 में सजेगा बड़ा राजनीतिक दंगल! आधे से ज्यादा नए चेहरों के साथ क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधेगी BJP

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आधे से ज्यादा नए चेहरों के साथ क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधेगी। इसी साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections 2026) को लेकर मैदान में संगठन की नई टीम उतारने का लक्ष्य पार्टी का है।

2 min read
Jan 16, 2026
BJP ने प्रदेश को 6 जोन में बांटा, चुनाव की तैयारी जोरों पर। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP Politics: संगठन की धार से सत्ता के दरवाजे खोलने वाली BJP एक साथ 2 मोर्चों पर होमवर्क में उलझी है। एक तरफ PDA और जी राम जी जैसे फैक्टरों पर विरोधियों का चक्रव्यूह भेदना है, तो दूसरी ओर सत्ता से संगठन तक जातीय समीकरण छेड़े बिना नए चेहरों के साथ क्षेत्रीय संतुलन साधने की चुनौती पार्टी के सामने है।

ये भी पढ़ें

‘सलमान नहीं, शाहरुख खान हैं देशद्रोही, कोई शक नहीं’, मंत्री ने पलटा बयान; अब क्या कह डाला?

Uttar Pradesh Politics: पार्टी का ध्यान पश्चिम उत्तर प्रदेश पर

CM योगी (CM Yogi Adityanath) और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) दोनों गोरखपुर क्षेत्र से होने से पार्टी का ध्यान चुनावी प्रयोगशाला के रूप में उभरे पश्चिम उत्तर प्रदेश पर है। संगठन में आधे से ज्यादा चेहरों को बदलने की तैयारी पार्टी कर रही है। पड़ोसी क्षेत्र ब्रज से योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री और संगठन में 1 महामंत्री है। वहीं, पश्चिम क्षेत्र से BJP कोटे से सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री को स्थान मिला है, जबकि प्रदेश संगठन में कोई महामंत्री नहीं है।

Lucknow News: BJP ने प्रदेश को 6 जोन में बांटा, चुनाव की तैयारी जोरों पर

प्रदेश को पार्टी ने काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के रूप में 6 जोन में बांटा है। जिसमें प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी के लिए संतुलन साधना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगले साल विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2027) से पहले 2026 में बड़ा राजनीतिक दंगल सजने जा रहा है। 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों और कैराना पलायन की हवा के बाद प्रदेश का राजनीतिक चरित्र तेजी से बदलता दिखा। जिसके बाद BJP पश्चिम क्षेत्र को 'लकी' मानते हुए इसे हर चुनाव में भुनाती रही है।

Lucknow: पार्टी का लक्ष्य नई टीम उतारने का

इसी साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections 2026) को लेकर मैदान में संगठन की नई टीम उतारने का लक्ष्य पार्टी का है। साल 2022 में पश्चिम क्षेत्र के जाट चेहरा भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन और सरकार तक पूरब और पश्चिम का समीकरण साधा गया, लेकिन प्रदेश इकाई में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष तो बदले गए, लेकिन बाकी इकाई करीब-करीब वही रखी गई।

यही हाल जिलों में भी रहा। कांता कर्दम, सुनीता दयाल, सतपाल सैनी, सुरेंद्र नागर, पंकज सिंह और मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें सुरेंद्र नागर अब राष्ट्रीय मंत्री और सुनीता दयाल महापौर के पद पर हैं। वहीं, ब्रज क्षेत्र से पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह वर्तमान में महामंत्री हैं, लेकिन पश्चिम से फिलहाल कोई नहीं है। 65 विस सीटों वाले ब्रज क्षेत्र से सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, योगेंद्र उपाध्याय धर्मपाल सिंह और जयवीर सिंह के रूप में 6 कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं 71 विस सीटों वाले पश्चिम क्षेत्र से BJP के कोटे से सुनील शर्मा के रूप में सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया संवाद

गौरतलब है कि BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों के साथ बैठक कर उन्हें जनता से सीधा संवाद करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार में जुट गया है, ऐसे में जनता तक सच्चाई पहुंचाने का संकल्प भाजपाइयों को लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

ईंट भट्ठों के लिए खोदे गए गड्ढे में निकली 4 भाइयों की लाशें; कैसे हुई मौत; इलाके में हड़कंप

Also Read
View All

अगली खबर