लखनऊ

बीजेपी विधायक पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

भाजपा विधायक के खिलाफ माखी थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज..
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 10:33 AM IST
 BJP MLA kuldeep sengar

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की मुश्किलें बढ़ना तय है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एसआईटी टीम ने जांच रिपोर्ट में उन्हें पीड़िता के पिता से मारपीट करने का दोषी बताया गया। एसआईटी रिपोर्ट आज कोर्ट में रखी जाएगी। माना जा रहा है कि आज पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इतना ही नहीं बांगरमऊ से भाजपा विधायक पर पार्टी निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को भाजपा विधायक के खिलाफ माखी थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। विधायक पर गंभीर आरोपों में मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। आत्मसमर्पण की खबर वायरल हुई तो आरोपी विधायक रात साढ़े 11 बजे ही एसएसपी की गैरमौजूदगी में उनके कैंप ऑफिस पहुंच गये। उन्होंने कहा कि वह टीवी पर अपनी गिरफ्तारी की खबरें सुनकर यहां आये है। उनके खिलाफ अगर किसी मामले में आरोप हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाये।

विधायक समर्थकों ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी
रेप और हत्या की साजिश रचने के आरोपी बीजेपी विधायक जब बुधवार रात को एसएसपी ऑफिस पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों का हुजूम था। इस दौरान विधायक मीडियाकर्मियों पर ही भड़क उठे। इतना ही समर्थकों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से हाथापाई की और गाली-गलौच भी दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे विधायक समर्थकों लाठी फटकार कर दौड़ाया।

रिश्तेदार बोले- भगोड़े नहीं हैं विधायक
भाजपा विधायक के संग मौके पहुंचे उनके रिश्तेदार शैलेंद्र सिंह शैलू भी मौके पर उनके साथ आए थे। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष हैं। मामले में अभी जांच चल रही है। वह भगोड़े नहीं और आत्मसमर्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें निराधार और झूठी हैं। इसे साबित करने के लिये ही भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर इतनी रात को लखनऊ आये थे और हजरतगंज कोतवाल से यह कह कर जा रहे हैं कि अगर मेरी जरूरत हो तो मुझे किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

आगे की स्लाइड्स में देखें- जब समर्थकों संग बुधवार रात को एसएसपी से मिलने लखनऊ आये आरोपी भाजपा विधायक...

Updated on:
12 Apr 2018, 10:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े