लखनऊ

भाजपा MLA बोले, मुझे निपटाने की चल रही साजिश, पार्टी में धंधेबाजों का सिंडिकेट

BJP MLA's statement:भाजपा के एक मौजूदा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दावा किया हैं कि उनकी पार्टी में धंधेबाजों का सिंडिकेट चल रहा है। वह सिंडिकेट उन्हें राजनैतिक तौर पर निपटाने की साजिश रच रहा है। विधायक के कड़े तेवरों से सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
2 min read
Dec 27, 2024
BJP MLA Arvind Pandey alleged that there is a conspiracy to dispose of him politically
भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे

BJP MLA's statement:भाजपा के एक मौजूदा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दावा किया हैं कि पार्टी का धंधेबाज सिंडिकेट उन्हें राजनैतिक तौर पर निपटाने की साजिश रच रहा है। ये दावा उत्तराखंड के गदरपुर से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने अपने आवास पर बुलाई गई पार्टी कार्यकर्ता बैठक में किया। विधायक पांडे ने कहा कि बीजेपी में धंधेबाजी का एक सिंडिकेट चल रहा है। कहा कि वह इस सिंडिकेट को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में गुटबाजी को बढ़ावा देने के साथ ही अपने खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। कहा कि साजिश के तहत उन्हें राजनीतिक तौर पर निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के इन सुरों से पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी गलियारों में भी विधायक के तेवर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं।

मुझे मंत्री पद से हटा दिया…

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बयान से सियासी गदर मचा हुआ है। गूलरभोज स्थित आवास पर गुरुवार को बैठक में उनके दिल का दर्द छलक उठ पड़ा था। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री पद से हटा दिया गया, कोई बात नहीं। ये भाजपा का अदंरूनी मामला है। मुझमें कोई कमी रही होगी, लेकिन इसके बाद तो मुझे चैन से बैठने दें। कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड में भाजपा के भाग्य विधाता बन बैठे हैं। ऐसे तत्व हमारे विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी को हवा दे रहे हैं। पूछा कि आखिर ये लोग राजनीतिक रूप से मुझे क्यों खत्म करना चाहते हैं।

आज हमें कोई पूछने वाला नहीं

भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी व संगठन के लिए कुर्बानियां दी हैं। उनके परिवार को आज कोई पूछने वाला नहीं है। कहा कि वे मुझे साजिश के तहत राजनीतिक रूप से निपटाना चाहते हैं। पांडे ने कहा कि उन्हें कोई खौफ नहीं है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह उत्तराखंड में पार्टी संगठन और भाजपा को संरक्षित करने के कार्य में निरंतर जुटे हुए हैं।

Updated on:
27 Dec 2024 09:30 am
Published on:
27 Dec 2024 09:30 am
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला